फिरोजाबाद। छत्तीसगढ़ के एक जिले से निकली प्रतिभा ने शहर की कायापलट कर रख दी। जिस राज्य में बेटियों की पढ़ाई पर बंदिशें लगाई जाती है। समय से पहले ही उनकी शादी कर दी जाती है तो किसी को घर में कैद कर रख लिया जाता है। परिवार के सपोर्ट के बाद महज 26 साल की उम्र में आईएएस बनकर फिरोजाबाद की काया ही पलटकर रख दी। फिरोजाबाद जिले की डीएम नेहा शर्मा ऐसे लोगों के लिए मिसाल हैं जो बहन-बेटियों के लिए जो कुछ कर गुजरने की तमन्ना दिल में रखते हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पत्रिका को दिए साक्षात्कार में बताई अपने जीवन की सफलता की कहानी।