scriptशिकोहाबाद की अनामिका यादव बनीं मिस आइकॉन ऑफ यूपी, देखें तस्वीरें | UP Talent Award 2017 Grand Finale | Patrika News

शिकोहाबाद की अनामिका यादव बनीं मिस आइकॉन ऑफ यूपी, देखें तस्वीरें

locationफिरोजाबादPublished: Dec 27, 2017 03:17:54 pm

फिरोजाबाद में हुआ यूपी टेलेंट अवार्ड 2017 ग्रांड फिनाले, कलाकारों ने अपने हुनर से बटोरियां तालियां

Miss Icon of UP

Miss Icon of UP

फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण के तत्वाधान में मंगलवार को आयोजित 22वें यूपी टैलेंट अवार्ड 2017 के ग्रांड फिनाले में मिस आइकॉन ऑफ यूपी खिताब शिकोहाबाद की अनामिका यादव ने जीता है। वहीं प्रिंस ऑफ यूपी आगरा के गुल बने। प्रिन्सेज ऑफ यूपी फिरोजाबाद की प्रतिभा यादव बनी हैं।
Grand Finale
 

डांस और सिंगिंग में इन्हें मिला अवॉर्ड
परफॉर्मेंस अवार्ड साक्षी मिश्रा को मिला। वहीं सोलो डांस जूनियर का आइकॉन ऑफ यूपी का खिताब हनी सिंह ने व सीनियर का खिताब लवली शर्मा ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से हासिल किया। रनर अवन गुप्ता व अनुज वर्मा रहे। आइकॉन ऑफ यूपी सिंगिंग के खिताब को फिरोजाबाद की नेहा रावत, आगरा के पुष्पेंद्र सिंह ने अपनी मंत्रमुग्ध करने वाली जादुई आवाज से दर्शकों की तालियों हासिल कीं।
आइकॉन ऑफ एक्टिंग का खिताब ऋषभ को
आइकॉन ऑफ यूपी एक्टिंग का खिताब रिषभ पाराशर ने अपने नाम किया। प्रिंस ऑफ यूपी के रनर अलीगढ़ के विक्रम सिंह, प्रिन्सेज ऑफ यूपी रनर अंजलि दुबे रहे। आइकॉन ऑफ यूपी ग्रुप डांस का खिताब फिरोजाबाद के अर्जुन डांस ग्रुप ने हासिल किया। रनर श्याम डांस ग्रुप रहा। स्वच्छ भारत मिशन.एक कदम स्वच्छता की ओर के संदेश के साथ इस समारोह के आयोजन से पूर्व यूपी रत्न बालकृष्ण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामनाओं व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आत्रेयी त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से समारोह का शुभारंभ किया गया।
Grand Finale
 

कलाकारों ने दिखाया हुनर
सुहाग नगरी की प्रतिभा और टैलेंट देखकर हर कोई दंग रह गया। कलाकारों की एक्टिंग और मॉडलिंग देखकर मुंबई में जलवा बिखरने वाले कलाकार भी लजा जाएंगे। फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण द्वारा पहले भी शहर में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इस अवसर पर इवेंट डायरेक्टर व संस्थापक अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, फैशन कोरियोग्राफर सारा मून, इवेंट मैनेजर डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी ने समाजसेवा के लिए अनिल बिहारी गर्ग, शिक्षा के लिए डॉ बी आर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के प्रो डॉ लवकुश मिश्रा, खेलकूद के लिए भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव मौजूद रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो