scriptफिरोजाबाद में बढ़ी पानी की किल्लत, जेड़ा झाल का गंगाजल भी नहीं बुझा पा रहा प्यास, देखें वीडियो | Water Cryses in Firozabad, due to water shortage | Patrika News

फिरोजाबाद में बढ़ी पानी की किल्लत, जेड़ा झाल का गंगाजल भी नहीं बुझा पा रहा प्यास, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 11, 2018 11:16:59 am

Submitted by:

arun rawat

— शहर के चिश्ती नगर वार्ड नंबर 54 में गहराया पेयजल संकट, पानी के लिए सर्दी में भी छू रहा लोगों का पसीना।

Jaam

Jaam

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जेड़ा झाल परियोजना से भी लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। शहरवासियों का कहना है कि पानी के लिए सर्दी के मौसम में भी पसीना छूट रहा है। पानी के लिए लोगों को दूर—दराज जाने को विवश होना पड़ रहा है। पानी न मिलने से नाराज वार्ड के महिला—पुरूषों ने सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
15 दिन से खराब है ट्यूबवैल
फ़िरोज़ाबाद में इस समय पानी की समस्या बिकराल रूप लेती जा रही है। आम जन पानी की समस्या से बेहाल हैं। शहर के मोहल्ला चिश्ती नगर वार्ड नंबर 54 में विगत 15 दिन से पानी की विकराल समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल खराब होने के कारण वार्ड में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे आम जनता परेशान है। इसकी शिकायत वार्ड के बाशिंदो ने नगर निगम और पार्षद से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लोगों ने लगाया जाम
पानी न मिलने से नाराज वार्ड के महिला—पुरूषों ने जाम लगा दिया। जाम के चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग पानी की समस्या का समाधान न होने तक जाम न खोलने की मांग पर अड़े रहे। बाद में नगर निगम अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया जा सका। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

ट्रेंडिंग वीडियो