scriptयमुना का जल स्तर कम हुआ तो ग्रामीणों ने ली राहत की सांस | Water level decreased in Yamuna, villagers have breathed life of relie | Patrika News

यमुना का जल स्तर कम हुआ तो ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

locationफिरोजाबादPublished: Aug 05, 2018 08:15:20 am

– एक दिन में करीब दो से तीन फीट कम हुआ पानी, अब पलायन नहीं करेंगे ग्रामीण

yamuna

yamuna

फिरोजाबाद। यमुना के बढ़ते जल स्तर ने ग्रामीणों की रातों की नींद भी ***** कर दी थी। शनिवार को करीब दो से तीन फीट पानी कम हो गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जल स्तर कम होने के बाद अब ग्रामीण गांव से पलायन को मजबूर नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें—

वीडियो: समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसएसपी, फरियादियों ने सुनाईं ये समस्याएं

लगातार बढ़ रहा था यमुना का पानी
विगत करीब एक सप्ताह से बारिश का पानी यमुना में बढ़ जाने के बाद यमुना भरकर चल रहीं थीं। हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद से ग्रामीण और भयभीत हो गए थे। रात को जागकर लोग यमुना के जल स्तर पर नजर रख रहे थे। यमुना पर 24 घंटे कोई न कोई व्यक्ति बैठकर जल स्तर को देखा करता था। प्रशासन ने भी गांव में अलर्ट जारी कर दिया था। लेखपाल और पंचायत सचिव को निगरानी के लिए लगाया गया था।
बर्बाद हो गई थी फसल
जल स्तर बढ़ जाने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। कुछ लोगों ने सामान भी पैक कर लिया था। शनिवार को यमुना का जल स्तर कम हो गया। जल स्तर कम होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव के राजाराम कहते हैं कि दो दिन पहले तक यमुना किनारे रखी मोटर दिखाई नहीं दे रही थी। अब वह स्पष्ट नजर आने लगी है। यमुना का जल स्तर अब बढऩे की बजाय कम हो रहा है। यदि बारिश नहीं हुई तो दो दिन में जल स्तर और भी कम हो जाएगा। मातादीन का कहना है कि यमुना का जल स्तर कम हो रहा है। यह शुभ संकेत है। फसल तो बर्बाद हो गई लेकिन अब गांव से पलायन नहीं करना पड़ेगा। यह राहत भरी खबर है।
यह भी पढ़ें—

वीडियो: स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिकारियों ने इस तरह की सफाई, लोगों को किया जागरूक

ट्रेंडिंग वीडियो