scriptयहां सफेद रंग की अपाचे से होती हैं लूट की घटनाएं, फिर भी पुलिस नहीं पकड़ सकी, अबकी बार शिकार बने ये दंपति | White colored Apache riders spoiled the couple | Patrika News

यहां सफेद रंग की अपाचे से होती हैं लूट की घटनाएं, फिर भी पुलिस नहीं पकड़ सकी, अबकी बार शिकार बने ये दंपति

locationफिरोजाबादPublished: May 20, 2019 11:27:40 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद में सफेद रंग की अपाचे से आए दिन लूट और छिनैती की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस उसे अभी तक नहीं पकड़ सकी है।

Loot

Loot

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में सफेद रंग की अपाचे पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। आए दिन लूट की घटनाओं में सफेद रंग की अपाचे का ही प्रयोग होना सामने आता रहा है। सोमवार को भी सफेद अपाचे पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से तमंचे के बल पर लूट कर ली। बदमाश उनसे चेन, मोबाइल और नगदी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी लेकिन काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई।
सिरसागंज थाना क्षेत्र का मामला
मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव उखरैड़ स्थित हाईवे का है। एक बाइक पर सवार दंपति मीना और राजेश फिरोजाबाद से जसराना जा रहे थे। वह रास्ते में पहुंचे ही थे कि अपाचे पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रुकवा लिया। तमंचा दिखाकर पत्नी के गले से जंजीर तोड़ ली और हाथ में लगा पर्स भी लूट लिया। बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
नहीं पहुंची पुलिस
पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई। आस—पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन जब तक बदमाश फरार हो चुके थे। इससे पहले भी टूंडला ओवरब्रिज पर सफेद रंग की अपाचे सवार बदमाशों ने दंपति से लूट की थी। वहीं कुछ माह पूर्व शिकोहाबाद क्षेत्र में सफेद अपाचे ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस मामले में एसएसपी सचिन्द्र पटेल का कहना है कि लूट की घटनाओं पर काफी हद तक विराम लगा है। समय—समय पर चेकिंग की जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो