scriptVIDEO: एक वर्ष तक शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करता रहा दरोगा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज | Widow molested one year daroga By marrying in firozabad | Patrika News

VIDEO: एक वर्ष तक शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करता रहा दरोगा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

locationफिरोजाबादPublished: Feb 08, 2020 11:50:50 am

Submitted by:

arun rawat

— शादी की बात कहने पर दरोगा बात से मुकर गया और धमकी देने लगा था, पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली

widow

widow

फिरोजाबाद। दरोगा सुहानुभूति दिखाकर विधवा के करीब आ गया और शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी करने से मुकर गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता लंबे समय से थाने के चक्कर लगाकर परेशान हो गई थी। बाद में कोर्ट की शरण लेने पर उसे न्याय मिल सका।
एक वर्ष पुराना है मामला
मामला एक वर्ष पुराना है। फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसके दो पुत्रियां हैं। महिला अपने माता—पिता के घर पाढ़म जसराना से वापस अपने घर फिरोजाबाद वापस आ रही थी। रात्रि करीब 11 बजे दो पुत्रियों के साथ वह शिकोहाबाद चौराहा पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी दरोगा जसवंत सिंह वहां पहुंचे और जानकारी करने लगे कि देर रात्रि यहां क्या कर रही हो।
दरोगा ने घर छोड़ दी महिला
महिला ने बताया कि वह वाहन का इंतजार कर रही है तब दरोगा ने सहानुभूति दिखाते हुए उसे अपनी गाड़ी से घर छोड़ दिया था और फोन पर उससे बातें करने लगा था। दरोगा ने उससे शादी करने का बात कहते हुए अपनी पत्नी को तलाक देने का आश्वासन दिया। दरोगा एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा लेकिन जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया और धमकी देने लगा। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ले आरोपी दरोगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो