scriptVIDEO: मानवता हुई शर्मसार, ट्राॅमा सेंटर के गेट पर एक घंटे तक दर्द से तड़पती रही महिला, देखें वीडियो | Woman suffering from pain one hour at trauma center gate of Firozabad | Patrika News

VIDEO: मानवता हुई शर्मसार, ट्राॅमा सेंटर के गेट पर एक घंटे तक दर्द से तड़पती रही महिला, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Nov 15, 2019 11:41:29 am

Submitted by:

arun rawat

— एंबुलेंस को फोन करने के एक घंटे बाद महिला को पहुंचाया गया अस्पताल।

Trauma Center

Trauma Center

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई। ट्राॅमा सेंटर के गेट पर एक महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन कोई उसकी सुुनने को नहीं पहुंचा। जमीन पर कराहती महिला को देखकर हर कोई स्वास्थ्य अधिकारियों को भला बुरा कह रहा था लेकिन कोई उस महिला को उठाने की जहमत नहीं उठा सका। लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर दिया लेकिन फोन करने के करीब एक घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुुंची। बाद में अधिक लोगों ने शिकायत की तब जाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें—

इस जिले में फर्जी अभिलेखों पर नौकरी करने वाले 30 शिक्षकों को किया गया बर्खास्त, विभाग में मची खलबली

अस्पताल के गेट पर पड़ी रही महिला
सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक अज्ञात महिला के पेट में दर्द उठा और वह अस्पताल के गेट पर पहुंचकर जमीन पर गिर गई। महिला गेट पर गिर गई उसके बाद दर्द से तड़पती रही। दर्द से कराह रही महिला को अस्पताल के किसी कर्मचारी ने उठाने की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर दिया लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दृश्य को देखने वालों की आंखें भी नम हो गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो