फिरोजाबाद

जंजीरों से जकड़ी इस महिला ने खोला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध मोर्चा, करने जा रही ऐसा काम कि हिल जाएगी मोदी सरकार, देखें वीडियो

— महिलाओं को आरक्षण की मांग को लेकर शिकोहाबाद से दिल्ली पैदल यात्रा कर रही शिकोहाबाद की महिला।

फिरोजाबादOct 16, 2018 / 09:15 am

अमित शर्मा

Aarakshan

फिरोजाबाद। आरक्षण की आग अब पूरे देश में फैलती जा रही है। इसका खामियाजा सरकारों को भुगतना पड़ेगा। अभी तक जातिवाद के नाम पर आरक्षण की मांग की जा रही थी लेकिन अब महिला आरक्षण की मांग फिरोजाबाद से उठी है। प्रीती मिश्रा नामक महिला ने शिकोहाबाद से पैदल मात्रा शुरू कर दी है। जंजीरों से जकड़ी इस महिला के साथ तमाम महिलाओं की भीड़ है। ये सभी महिलाएं दिल्ली पहुुंचकर जंतर मंतर पर बैठेंगी और आरक्षण न मिलने तक मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगी।
यह भी पढ़ें—

वीडियो: सूरदास महंत की बदमाशों ने की पिटाई, मंदिर पर लगे घंटे लूटकर ले गए

जिले से शुरू हुआ अनोखा प्रदर्शन
जन कल्याणक मेमोरी समिति के बैनर तले फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओ को 50 प्रतिशत आरक्षण मिले इसे लेकर करीब 25 से 30 महिलाएं हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर प्रदर्शन करती हुुई चल रही हैं। ये सभी महिलाएं शिकोहाबाद से दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगी। मोदी सरकार से महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग करेंगी।
यह भी पढ़ें—

इन नौ औषधियों में बसते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप, सेवन करने से पास भी नहीं भटक सकती कोई बीमारी

अपनाया अनोखा तरीका
हाथों में हथकड़ी पैरों में बेड़ियों से जकड़ी इस महिला का नाम प्रीति मिश्रा है। करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं के इस जत्थे को लेकर महिलाओं में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का नया व अनोखा तरीका अपनाया है। इन प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है केंद्र सरकार महिलाओं को 50 प्रतिशत के आरक्षण की भागीदारी दे। प्रदर्शन का संचालन कर रही महिला का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी। तब तक वह दिल्ली में प्रदर्शन करती रहेंगी फिर चाहे उनकी जान भी क्यों न चली जाए।
महिलाओं को दिया समान अधिकार
प्रीती मिश्रा का कहना है कि जब महिलाओं को समान अधिकार दिया जा रहा है तो महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं दिया जाएगा। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वह अपना अधिकार लेकर ही रहेंगी। इस दौरान महिलाएं मोदी सरकार, महिला विरोधी के नारे लगाते हुए चल रहीं थीं।
यह भी पढ़ें—

वीडियो: शिवपाल यादव ने लोेकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा नहीं लड़ना चाहता था चुनाव लेकिन आपके सम्मान के लिए अब लडूंगा चुनाव
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.