scriptमहिलाओं ने लगाए विधायक मुर्दाबाद के नारे, उसके बाद विधायक ने किया ऐसा काम कि फूल गए पुलिस के हाथ—पैर, देखें वीडियो | Women workers protest slogans MLA Murdabad for arrest labor leader | Patrika News

महिलाओं ने लगाए विधायक मुर्दाबाद के नारे, उसके बाद विधायक ने किया ऐसा काम कि फूल गए पुलिस के हाथ—पैर, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: May 19, 2019 02:34:34 pm

Submitted by:

arun rawat

— चूड़ी मजदूर यूनियन के नेता को जेल भेजने पर महिला श्रमिकों ने किया शहर विधायक के घर पहुंचकर घेराव, विधायक ने अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

dharna

dharna

फिरोजाबाद। मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर विगत एक माह से हड़ताल कर रहे चूड़ी जुड़ाई यूनियन के नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में शहर विधायक मनीष असीजा द्वारा हस्तक्षेप न किए जाने से नाराज महिला श्रमिक एकजुट होकर रविवार को विधायक के आवास पर पहुंच गईं। जहां उन्होंने विधायक पर कारखाने मालिकों से रुपए लेने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
एक माह से नहीं जले चूल्हे
दरअसल, पुलिस ने चूड़ी मजदूर यूनियन के नेता रामदास मानव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद से ही श्रमिक भड़के हुए थे। मजदूरों का कहना है कि एक माह से वह हड़ताल कर रहे हैं। उनके घरों में चूल्हे बुझे पड़े हैं। भुखमरी की कगार पर आ गए हैं और उनके नेताओं को पुलिस जेल भेज रही है। यह कहां का न्याय है। सुबह काफी संख्या में महिला श्रमिक एकजुट होकर शहर विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विधायक ने लगाया अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
मामले की जानकारी होने पर सीओ सिटी संजय वर्मा समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। मार्ग में केवल महिलाएं और बच्चे ही नजर आ रहे थे। महिलाओं के आरोप को सुनकर विधायक गरम हो गए और उन्होंने मजदूरों का साथ देते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने डीएम को अवगत कराया लेकिन उन्होंने मजदूरों के घर पहुंचकर उनकी स्थिति देखने की जहमत नहीं उठाई। एक माह से मजदूरों के घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। ऐसे में मजदूर कुछ भी कदम उठा सकते हैं। अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं।
धरने पर बैठ गए विधायक
श्रमिक विधायक के घर के सामने धरने पर बैठ गए। उनके साथ में विधायक भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए श्रमिकों के साथ होने की बात कही। उनकी बात पर श्रमिकों ने जमकर तालियां बजाईं। फिलहाल पुलिस फोर्स श्रमिकों को मनाने में लगा है लेकिन सभी मजदूर वर्ग के लोग गिरफ्तार श्रमिक नेता की रिहाई की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर अभी वार्ता जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो