scriptरस्सी से गला घोंटकर युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका | Young Lady murdered by strangling in firozabad | Patrika News

रस्सी से गला घोंटकर युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

locationफिरोजाबादPublished: Jan 30, 2020 11:07:51 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में मिला अज्ञात युवती का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी।

Rape

Rape

फिरोजाबाद। अज्ञात युवती की नृशंस हत्या कर शव को आरोपी सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। आरोपियों ने युवती की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। शव की हालत देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
युवती के गले में लटका रस्सी का फंदा
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र अंतर्गत नई तोर नाले के पास एक अज्ञात करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती के गले में एक रस्सी का टुकड़ा भी बंधा हुआ है। जिससे यह प्रतीत होता है कि उस युवती की पहले रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई है। उसके बाद उसके शव को यहां फेंका गया है। युवती सलवार सूट व ग्रे कलर का स्वेटर पहने हुए है। युवती कौन है इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है।
दुष्कर्म की आशंका
सूचना पर चौकी प्रभारी साहब सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शव के हाथों को उसी के सूट से बांधा गया है और उसके बाद उसी सूट से उसके तन को ढक दिया गया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो