युवक ने काटी हाथ की नसें और गला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
— थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह का मामला, आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों की नहीं हो सकी जानकारी।

फिरोजाबाद। किसी बात से नाराज होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने पहले अपने हाथों की दोनों नसों को काटा और उसके बाद गले को भी रेत डाला। खून से लथपथ युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चलरहा है।
यह था मामला
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह निवासी अभिषेक किसी बात को लेकर नाराज था। परिजनों के मुताबिक तभी वह बाथरूम में चला गया और वहां धारदार हथियार से अपने दोनों हाथों की नसों को काट लिया। इतना ही नहीं युवक ने अपने गले को भी रेत डाला। खून की धार निकलने पर परिजनों को जानकारी हुई।
अस्पताल में कराया भर्ती
आनन—फानन में परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सकों को बताया कि अभिषेक बाथरूम गया था और उसने अपने आप को अंदर बंद कर लिया और वहीं किसी हथियार से अपने आप को काट लिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
अब पाइए अपने शहर ( Firozabad News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज