scriptपेड़ पर घुटनों के बल लटका मिला आगरा के युवक का शव, 200 मीटर दूर मिले कपड़े, एक्सरा और पहचान पत्र | Young man hanging body on a tree in firozabad | Patrika News

पेड़ पर घुटनों के बल लटका मिला आगरा के युवक का शव, 200 मीटर दूर मिले कपड़े, एक्सरा और पहचान पत्र

locationफिरोजाबादPublished: Jul 15, 2020 08:54:13 am

Submitted by:

arun rawat

— जमीन पर घुटने के बल गमछे के सहारे लटका था शव, हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका।

suicide youth

suicide youth

फिरोजाबाद। आगरा के युवक का टूंडला के मौहम्मदाबाद में पेड़ पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव से करीब 200 मीटर की दूरी पर पड़े मृतक के कपड़े, एक्सरा और पहचान पत्र को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। रात्रि के समय युवक यहां कैसे पहुंचा और उसके कपड़े इतनी दूर कैसे पड़े मिले। कहीं ऐसा तो नहीं कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया हो। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की बात कर रही है।
सुबह तड़के मिला शव
बुधवार सुबह करीब छह बजे थाना टूंडला क्षेत्र के मौहम्मदाबाद हाईवे किनारे एक पेड़ पर युवक का शव लटका होने की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर जेएन अस्थाना पुलिस बल के साथ पहुंच गए। करीब 42 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर गमछे के सहारे लटका था। गले पर निशान बने हुए थे। मृतक के कपड़े घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर पड़े थे।
पहचान पत्र से हुई शिनाख्त
कपड़ों के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त ईश्वर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी पक्का चबूतरा बालूगंज थाना रकाबगंज आगरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर जेएन अस्थाना ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो