scriptशादी के डेढ़ साल बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी के साथ किराए के मकान में अलग रहता था मृतक | Youth dies under suspicious circumstances in Firozabad | Patrika News

शादी के डेढ़ साल बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी के साथ किराए के मकान में अलग रहता था मृतक

locationफिरोजाबादPublished: Oct 19, 2021 04:48:59 pm

Submitted by:

arun rawat

— शादी के दो माह बाद ही ससुराल में रहने से इंकार करने लगी थी पत्नी, पत्नी को खुश रखने के लिए फिरोजाबाद किराए पर रहने चला गया था युवक।

Police

मौके पर जमा पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। पत्नी को जीवन की खुशियां देने के लिए उसने माता—पिता का घर छोड़ दिया लेकिन इसके बाद भी उसे खुशियां नहीं मिली और उसकी मौत हो गई। अब मृतक के परिवारीजनों ने पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें—

केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला जुबानी हमला, बोले— धरती पुत्र के घर में हुआ ‘ट्विटर पुत्र’

शादी के बाद से ही हो गया था अलग
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सरायनूरमहल निवासी 22 वर्षीय पंकज पुत्र घनश्याम सिंह की शादी डेढ़ साल पहले आगरा निवासी मधु के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के दो माह बाद ही मधु अलग रहने की जिद करने लगी। पत्नी को खुश रखने के लिए पंकज पत्नी को साथ लेकर थाना दक्षिण फिरोजाबाद के नगला भाऊ में किराए के मकान में जाकर रहने लगा था। मेहनत और मजदूरी करके वह परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
यह भी पढ़ें—

शरद पूर्णिमा पर चमकी के बीच होगा ताज का दीदार, रात्रि दर्शन की हुई शुरूआत
ननिहाल में छोड़ दिया था बच्चा
परिजनों के मुताबिक शादी के एक साल बाद मधु ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसे उसने ननिहाल में छोड़ दिया था। मंगलवार को पंकज का शव उसके घर में पड़ा मिला था। जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जहां मृतक के बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया कि पंकज को उसकी पत्नी ने ही जहर देकर मारा है। शादी के बाद से ही वह अलग रहने के लिए जिद करती थी। अलग न रहने पर खुदकुशी करने की धमकी देती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो