scriptफिरोजाबाद में सीवर लाइन की सफाई के दौरान हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो | Youth killed by polar falling during cleaning sewer line in Firozabad | Patrika News

फिरोजाबाद में सीवर लाइन की सफाई के दौरान हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: May 13, 2019 05:06:04 pm

Submitted by:

arun rawat

– थाना उत्तर क्षेत्र के रामलीला चौराहा के समीप की घटना, सीवर टावर गिरने से हुआ हादसा, मच गई चीख पुकार।

youth death

youth death

फिरोजाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हो गई। सीवर टावर गिरने से यह हादसा हुआ। इसके नीचे आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय युवक वहीं नजदीक खड़े होकर दृश्य को देख रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
दोपहर का है हादसा
हादसा सोमवार दोपहर का है। बारिश को देखते हुए नगर निगम की टीम थाना उत्तर क्षेत्र के रामलीला चैराहा के समीप सीवर लाइन की सफाई करने का काम कर रही थी। तभी वहां सीवर टावर से जेसीबी टकरा गई। टक्कर लगने से टावर गिर गया। उसके नीचे समीप खड़े होकर नजारा देख रहे सचिन पुत्र दिनेश शर्मा निवासी महावीर नगर जो जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करता था। गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
आनन-फानन में युवक को ट्राॅमा सेंटर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, सीओ सिटी संजय वर्मा समेत नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए। युवक की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। सीओ का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो