यह भी पढ़ें— आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस पर दर्दनाक हादसा, पति—पत्नी समेत पांच की मौत, एक घायल यह था पूरा मामला
थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला गुमानी निवासी 21 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र नौरंगीपाल शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े नौ घर से खेतों पर शौच करने की कहकर निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार तड़के करीब तीन बजे शव गांव के बाहर चरी के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष नारखी विनोद के मौके पर पहुंचे। युवक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के चोटों के निशान थे।

यह भी पढ़ें— रात्रि में छत पर सोने गया था बीए का छात्र, सुबह कमरे में लटका मिला शव फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किये। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक स्वजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। मृतक बीएससी करने के बाद प्राइवेट रूप से तहसील में काम करता था। हत्या क्यों हुई अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मृतक तीन भाई हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने जल्द से जल्द हत्यारोपी को पकड़वाए जाने की मांग की है।