Petrol Diesel Prices Today: : पेट्रोल-डीजल महंगा, गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
जयपुरPublished: Nov 01, 2022 09:35:20 am
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। यह लगातार पांचवां महीना जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।


Petrol Diesel Prices Today: : पेट्रोल-डीजल महंगा, गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
Petrol Diesel Prices Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। यह लगातार पांचवां महीना जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने मंगलवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1762.50 रुपए में उपलब्ध होगा। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। घरेलू सिलेंडर अब भी 1056.50 रुपए में ही उपलब्ध होगा। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।