scriptखाने के शौकीन हो जाएं सावधान, अगर बरती लापरवाही तो जा सकती है जान | some foods are really dangerous for health and life | Patrika News

खाने के शौकीन हो जाएं सावधान, अगर बरती लापरवाही तो जा सकती है जान

Published: Dec 03, 2017 01:36:24 pm

Submitted by:

राहुल

खाने-पीने की शौकीन दुनिया अब बाहर की चीज़ें ज़रुरत से ज़्यादा खाने लगे हैं, जिनकी वजह से उनकी जान पर खतरा बना रहता है।

food
नई दिल्ली। आज की दुनिया में लोगों में बाहर के खाने का क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है। स्ट्रीट फूड, फास्ट फूड की साम्राज्य काफी तेज़ी से फैल रहा है। ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ किसी चुनिंदा देशों में ही है, बल्कि विश्वभर में लोग ऐसे खाने को पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों में ड्राई फ्रूट्स को लेकर भी काफी सजगता आ रही है। दुनियाभर में प्रसिद्ध ज़्यादा पसंद किए जाने वाले खाने में भारतीय खाने की डिमांड में भी तेज़ी से उछाल आया है। जिससे देश की संस्कृति को बाहर के देशों में बड़े स्तर पर पहचान मिल रही है।
लेकिन खाने-पीने की शौकीन दुनिया अब बाहर की चीज़ें ज़रुरत से ज़्यादा खाने लगे हैं, जिनकी वजह से उनकी जान पर खतरा बना रहता है। अगर आपने अपने खाने-पीने में कुछ सावधानियां नहीं बरती तो आपकी जान भी जा सकती है। आपकी सेहत का ख्याल हमें भी है इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारियां लेकर आए हैं। जो आपके खाने-पीने में काफी बदलाव भी लाएगा और आपकी जान पर बने खतरे को भी टाल देगा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि फुगू नाम की मछली विश्व की सबसे जहरीली मछली मानी गई है। फुगू मछली के बारे में कहा जाता है कि ये मछली साइनाइड से भी 1200 गुना ज़्यादा खतरनाक होती है। लेकिन बड़ी ही चौंकाने वाली बात है कि जापान के लोग जान की रिस्क लेते रहते हैं। दक्षिण एशिया में पैंजियम एडुले नाम के पेड़ मिलते हैं। कहा जाता है कि इसके फल बेहद ज़हरीले होते हैं। इसके अलावा कसावा भी खतरनाक चीज़ों में गिना जाता है। आमतौर पर इसे अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के प्रांतों में खाया जाता है। कसावा खाने के लिए काफी सावधानियां बरतनी पड़ती है, नहीं तो इससे जान भी जा सकती है।
भारत में बड़े स्तर पर खाए जाने वाला ड्राई फ्रूट काजू भी खतरनाक होता है। बता दें कि बाज़ारों में मिलने वाला कच्चा काजू आपकी जान लेने के लिए काफी है। कच्चे काजू के साथ लाल रंग के फूल और उनके फल में भी खतरनाक अम्ल मिलते हैं। इसके अलावा कई बार जंगली मशरूम भी बेहद ज़हरीले होते हैं, जिनसे आपकी जान पर खतरा मंडराने लगता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो