फुटबॉल

फीफा U17 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया में एक ही राज्य से आठ खिलाड़ी

फीफी अंडर 17 विश्व कप के लिए चुनी गई 21 सदस्यीय भारतीय टीम में उतर-पूर्वी राज्यों से नौ खिलाड़ी शामिल है।

Oct 04, 2017 / 02:19 pm

Prabhanshu Ranjan

नई दिल्ली। फीफा U 17 विश्व कप के शंखनाद में अब महज एक दिन की देर है। 6 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस महामुकामले के लिए दुनिया की 24 टीमें तैयार है। भारतीय फुटबाल टीम भी पहली बार फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रही है। भारत को बतौर मेजबान इसमें सीधा प्रवेश मिला है। अब तक फीफा के इवेंट से दूर रही टीम इंडिया से काफी उम्मीदें की जा रही है। सच तो यह है कि टीम के पास खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में यदि भारतीय टीम बेखौफ होकर खेलती है, तो बहुत कुछ हासिल कर सकती है। इन सबके बीच यह बता दें कि 125 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले देश भारत की टीम में एक ही राज्य से आठ खिलाड़ी भाग ले रहे है।

उतर-पूर्व के राज्यों में काफी फेमस है फुटबाल
भारत में फुटबाल के प्रति वैसा क्रेज नहीं है, जैसा को क्रिेकेट लेकर। इसके बावजूद भारत के कुछ राज्यों में फुटबाल काफी फेमस है। खास कर उतर-पूर्व के राज्यों में फुटबाल के प्रति लोगों की दिवानगी देखते ही बनती है। इन राज्यों में लड़कों का सबसे पंसदीदा खेल फुटबाल ही है।

जानें, कौन है वो राज्य
फीफा अंडर 17 विश्व कप के लिए चुनी गई 21 सदस्यीय भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी मणिपुर से है। टीम के कप्तान चुने गए अमरजीत सिंह कियाम भी मणिपुर से ही ताल्लुक रखते है। बता दें कि मणिपुर में फुटबाल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि सुदूर और विसम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मणिपुर में जीने की बेहतर सुविधा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद यहां के लड़कों का फुटबाल प्रेम निश्चित तौर पर प्रेरक है।

मणिपुर से शामिल है ये खिलाड़ी
मणिपुर की धरती से आने वाले खिलाड़ियों में आठ ये हैं- अमरजीत सिंह कियाम (कप्तान / मिडफील्डर), धीरज सिंह (गोलकीपर), जैक्सन सिंह (मिडफिल्डर), बोरिस सिंह (डिफेंडर), मोहम्मद शाहजहां (मिडफिल्डर), नोंगदाम्बा नारेम (मिडफील्डर), सुरेश सिंह (मिडफिल्डर) और नौंथिंगिंगबा मीतीई मिडफील्डर)

पूर्वोतर राज्य सिक्किम से ही एक खिलाड़ी
मणिपुर के आठ खिलाड़ियों के अलावा टीम में सिक्किम से भी एक खिलाड़ी शामिल है। टीम में शामिल कोमल थाटल का ताल्लुक सिक्किम से है। ऐसे में सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश की 21 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी एक ही क्षेत्र से शामिल है।

Home / Sports / Football News / फीफा U17 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया में एक ही राज्य से आठ खिलाड़ी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.