scriptमिले मौजूदा दौर की सबसे खूबसूरत महिला फुटबॉल प्लेयर से, जिनकी कमाई कर देगी आपको हैरान | Patrika News
फुटबॉल

मिले मौजूदा दौर की सबसे खूबसूरत महिला फुटबॉल प्लेयर से, जिनकी कमाई कर देगी आपको हैरान

5 Photos
6 years ago
1/5

फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। ये वो खेल है, जिसके खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फिट रहने की जरुरत होती है। कारण कि इस खेल में सबसे ज्यादा दौड़ना होता है। आम तौर इसे पुरुषों का खेल माना जाता है। लेकिन पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी इस खेल को खेलती है। ये बात और है कि टेनिस, बैडमिंटन या क्रिकेट की तरह महिला फुटबॉल को उतनी तरजीह नहीं मिल पाई है। बावजूद इसके महिला फुटबॉल जगत ने कई ऐसी दिग्गजों को दिया है, जिनकी उपलब्धि दांतो तले उंगली दबा लेने पर विवश कर देगी। आज हम आपको मिला रहे है मौजूदा महिला फुटबॉल जगत की एक मशहूर प्लेयर एलेक्स मॉर्गन से। जो अपनी खेल के साथ-साथ खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं।

 

2/5

एलेक्स मॉर्गन अमरीका की स्टार महिला फुटबॉलर हैं। वे अमरीकी टीम की ओर से ओलपिंक के साथ-साथ फीफा विश्व कप में भी हिस्सा ले चुकी है। मॉर्गन साल 2015 में फीफा विश्व कप जीतने वाली अमरीकी टीम में भी थी। एलेक्स मॉर्गन लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली अमरीकी टीम की भी हिस्सा रह चुकी है।

 

3/5

एलेक्स ने ओलपिंक क्वालीफायर मैच में मात्र 12 सेकड में गोल लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह गोल एलेक्स ने कोस्टा रिका के खिलाफ किया था। साल 2012 में एलेक्स मॉर्गन ने कुल 28 गोल और 21 असिस्ट किये थे। ये उपलब्धि हासिल करने वाली वे दूसरी अमरीकी महिला फुटबॉलर हैं।

 

4/5

एलेक्स मॉर्गन फीफा वीडियो गेम के कवर में दिखने वाली पहली महिला फुटबॉलर हैं। 2011 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में गोल दागने वाली सबसे कम उम्र की फुटबॉलर है। एलेक्स मॉर्गन ने अपने पिता माइक मॉर्गन से शुरूआती कोचिंग हासिल की।

 

5/5

एलेक्स मॉर्गन का निक नेम बेबी हॉर्स है। वे दुनिया की सबसे महंगी फुटबॉलरों में से एक हैं। फिलहाल, उनकी नेट वर्थ 3 मिलियन डॉलर है। जबकि ऑर्लैंडो प्राइड क्लब मॉर्गन को हर साल बोनस के साथ लगभग 450, 000 डॉलर देता है।

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.