क्या थी अनोखी शर्त
विनिशियस ने अपने क्लब फ्लेमिंगो के साथ करार किया था कि यदि वे टीम को कोपा डी का चैंपियन बनवा देते है, तभी भारत में होने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप में भाग लेने जाएगे। विनिशियस ऐसा कर पाने में नाकाम रहे। उनकी टीम फ्लेमिंगो फाइनल मैच में हार गई। लिहाजा अब विलिशियम भारत नहीं आएंगे।
टीम के कोच नाराज
टीम के प्रदर्शन के बाद विनिशियस के फैसले के कोच रेइनाल्डो रूएडा नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि रूएडा ने कहा कि हम विनिशियस के लिए अच्छा चाहते हैं, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल टीम की तैयारियों के लिये आयोजित कैम्प में भाग नहीं लिया था। वह वहां जा कर टीम की मदद कर सकते थे, लेकिन विनिशियस स्थिति का सम्मान कर रहे हैं।
ग्रुप डी में ब्राजील की टीम
फीफा अंडर-17 में ब्राजील ग्रुप डी में है। ग्रुप डी में ब्राजील के साथ स्पेन, उत्तर कोरिया और नाइजर की टीम शामिल हैं। इस महामुकाबले में ब्राजील की टीम अपनी शुरुआत स्पेन के खिलाफ 7 अक्टूबर को करेगी।