scriptमिस्र ने 28 वर्षो में पहली बार विश्व कप में जगह बनाई | Patrika News

मिस्र ने 28 वर्षो में पहली बार विश्व कप में जगह बनाई

locationनई दिल्लीPublished: Oct 09, 2017 08:23:33 pm

Submitted by:

Nikhil Sharma

मोहम्मद सलाह के दो गोलो की बदौलत मिस्र ने कांगों पर 2-1 की जीत दर्ज कर 28 वर्षो में पहली बार फीफा विश्व कप में जगह बना ली है।

Egypt football team

Egypt football team

काहिरा, 9 अक्टूबर। लिवरपूल के फारवर्ड मोहम्मद सलाह के दो गालों की बदौलत मिस्र ने कांगों पर 2-1 की जीत दर्ज कर 28 वर्षो में पहली बार फीफा विश्व कप में अपनी जगह बना ली है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ग्रुप-ई में शनिवार को घाना और युगांडा के बीच मैच 0-0 पर समाप्त होने के कारण मिस्र को विश्व कप में जगह बनाने के लिए रविवार को होने वाले मैच में जीत दर्ज करने की आवश्यकता थी।
कांगों के खिलाफ मैच के 63वें मिनट में सलाह ने बॉक्स में कांगों की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाते हुए पहला गोल किया।

मिस्र का विश्व कप खेलने के सपने को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मैंच के 88वें मिनट में अर्नोल्ड बुका मऊटोउ ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
हालांकि, इसके बाद इंजुरी टाइम (90+5) में सलाह ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर मिस्र को विश्व कप में प्रवेश दिला दिया।

मिस्र इससे पहले 1990 में आखिरी बार विश्व कप खेला था।
मिस्र अगले साल होने वाले विश्व कप में प्रवेश करने वाला दूसरा अफ्रीकी देश है। नाइजीरिया इससे पहले विश्व कप के लिए क्वालीफाइ कर चुका है।

जर्मनी ने अजरबेजान को दी मात
वहीं मौजूदा विश्व विजेता जर्मनी ने विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-सी में अजरबैजान को 5-1 से मात देकर अपनी 10वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ उसने अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लियोन गोरेट्ज्का के दो गोल की बदौलत मेजबानों ने रविवार को खेले गए मैच में जीत हासिल की।

जर्मनी ने अच्छी शुरुआत की और आठवें मिनट में पहला गोल किया। लियोन ने कॉर्नर से गेंद ली और नेट में डाल अपनी टीम का खाता खोला
लेकिन अजरबैजान ने वापसी की और रामिल शेएडाएव के बेहतरीन गोल ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

पहला हाफ 1-1 के स्कोर के साथ ही खत्म हुआ। दूसरे हाफ में जर्मनी एक बार फिर आगे निकल गई। जर्मनी के लिए दूसरा गोल जूलियन ब्रांड़्ट ने 54वें मिनट में दागा।
10 मिनट बाद एंटोनियो रुइडाइजर ने उसके लिए तीसरा गोल किया। 66वें मिनट में लियोन ने अपना दूसरा गोल मारते हुए जर्मनी को 4-1 की बढ़त दिला दी।

मैच खत्म होने में नौ मिनट का समय बाकी था। इसी दौरान इमरे ने जर्मनी के खाते में पांचवां गोल किया।
जर्मनी ने इसी के साथ क्वालीफायर में कुल 10 मैच खेले और सभी में जीत हासिल करते हुए विजयी अंत किया है। ग्रुप-सी में जर्मनी शीर्ष पर रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो