scriptमैच फिक्सिंग के आरोप में नाइजीरिया के पूर्व फुटबॉल कोच सैमसन सियासिया पर लगा आजीवन प्रतिबंध | ex Nigerian football coach Samson Siasia banned for life | Patrika News

मैच फिक्सिंग के आरोप में नाइजीरिया के पूर्व फुटबॉल कोच सैमसन सियासिया पर लगा आजीवन प्रतिबंध

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2019 04:12:25 pm

Submitted by:

Mazkoor

FIFA की स्वतंत्र नैतिकता समिति ने अपनी जांच में सैमसन सियासिया को मैच का परिणाम प्रभावित करने के लिए रिश्वत लेने का दोषी पाया।

Samson Siasia

लागोस : फीफा ( FIFA ) ने बड़ा कदम उठाते हुए मैच फिक्सिंग में संलिप्तता के कारण नाइजीरिया ( Nigeria Football Team ) की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैमसन सियासिया पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। फीफा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्र नैतिकता समिति के सहायक चैंबर ने सियासिया को फीफा की आचार संहिता का दोषी पाने के बाद यह कदम उठाया है। उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व कोच ने मैच के परिणाम को प्रभावित करने के उद्देश्य से से रिश्वत ली थी।

साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो नामित

दो बार नाइजीरिया के रह चुके हैं कोच

आजीवन प्रतिबंध लगने के बाद सियासिया अब किसी भी तरह की फुटबॉल गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह दो बार सुपर ईगल्स के नाम से जाने जानी वाली नाइजीरिया की टीम के कोच रह चुके हैं। पहली बार में वह 2010 से 2011 तक नाइजीरिया के कोच रहे हैं और दूसरी बार उन्हें 2016 में कुछ समय के लिए दोबारा कोच बनाया गया था।

मैच फिक्सिंग के आरोप में चार फुटबॉलर पर लगा आजीवन प्रतिबंध

 

राष्ट्रीय टीम से खेल चुके हैं सियासिया

सियासिया अपने देश के लिए 51 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और कई नेशनल यूथ टीमों को कोंचिग दे चुके हैं। फीफा ने बताया कि वह लंबे समय से सिंगापुर के एक संदिग्ध व्यक्ति विल्सन राज पुरेमूल की गतिविधियों की जांच कर रहा है। इसी जांच के दौरान यह मामला सामने आया। पुरेमूल को चर्चित मैच फिक्सर है। वह खुद भी कई साक्षात्कारों में इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार चुका है।

No data to display.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो