फुटबॉल

फीफा U 17 वर्ल्ड कप भाग- 3: जानें, किसमें कितना है दम

फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप पर पत्रिका की विशेष कवरेज का भाग -3 ।

नई दिल्लीOct 02, 2017 / 03:55 pm

Prabhanshu Ranjan

नई दिल्ली। भारत में फीफा के सबसे बड़े आयोजन का काउंड डाउन शुरू हो चुका है। इस महासमर में अब मात्र तीन दिन बाकी रह गए है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कई टीमें भारत पहुंच भी चुकी हैं। बता दें कि 6 से 28 अक्टूबर तक होने वाले इस महासमर में दुनिया की 24 टीमें भाग ले रही है। जिसमें ब्राजील, जापान, फ्रांस, अमरीका, घाना जैसी मजबूत टीमों के साथ साथ भारत, इराक और ईरान की टीमें भी अपना दावा पेश करने वाली है। patrika.com इस आयोजन के कवरेज पर एक विशेष श्रृंखला की शुरुआत कर चुकी है। जिसमें आयोजन से संबंधित रोचक घटनाओं को जानकारियों को पहुंचाया जाएगा। पेश है विशेष श्रृंखला का तीसरा अंक। तीसरे अंक में पेश है, भाग ले रही छह और टीमों के अबतक का सफरनामा। जिसमें चार टीमें ग्रुप सी की है। जबकि दो ग्रुप ई की।

जर्मनी
ग्रुप सी में शामिल चार टीमों में सबसे मजबूत जर्मनी की टीम है। जर्मनी 10वीं बार इसमें भाग ले रही है। जर्मनी की टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1985 में सामने आया था। तब यह टीम टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। टीम ने 2007 और 2011 में तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 2007 में चौथे स्थान पर रही। इस बार जर्मनी की टीम खिताब की प्रबल दावेदार बताई जा रही है।

fifa u 17 wc

कोस्टा रिका
जर्मनी की कड़ी टक्कर ग्रुप सी में कोस्टा रिका से मिलने वाली है। कोस्टा रिका की टीम इस महासमर में पांच बार क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। फीफा में इस बार वह 10वीं बार शामिल हो रही है। कोस्टारिका ने क्वालीफिकेशन के ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीते थे। कोस्टा रिका की टीम 2001 से 2007 के दौरान काफी मजबूत स्थिति में थी।

fifa u 17 wc

ईरान
एशिया महाद्वीप से इस महासमर में भाग लेने वाली टीमों में ईरान की दावेदारी मजबूत है। ईरान ने चौथी बार फीफा विश्व कप में क्वालिफाई किया है। सबसे पहले टीम ने 2001 में प्रवेश पाने में सफलता पाई थी। हालांकि तब टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी। इसके बाद 2009 और 2013 में अंतिम 16 तक पहुंचने में सफल रही। ईरान का लक्ष्य इसबार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का होगा।

fifa u 17 wc

गिनी
गिनी की टीम का यह पांचवा प्रयास है। पहली बार गिनी ने 1985 इसमें प्रवेश पाया था। तब गिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो जीत, दो ड्रॉ और दो हार के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। टीम का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी यही है। पिछले संस्करण में भी गिनी की टीम सिर्फ एक ड्रॉ और तीन हार के साथ पहले ही दौर में बाहर गई थी।

fifa u 17 wc

जापान
जापान की टीम ग्रुप इ में शामिल है। इस बार इस टीम ने आठवीं बार इस महामुकाबले में प्रवेश पाया है। जापान की टीम क्वार्टरफाइनल में दो बार शामिल हो चुकी है। जापान ने 1993 में फीफा विश्व कप की मेजबानी भी की थी। जिसमें बतौर मेजबान वह पहली बार खेली थी। इस आयोजन में जापान की टीम ने अंतिम आठ में अपना जगह पक्का किया था।

fifa u 17 wc

फ्रांस
फ्रांस की टीम को ग्रुप इ में रखा गया है। इससे पहले फ्रांस की टीम पांच बार फीफा अंडर 17 विश्व कप खेल चुकी है। फ्रांस एक बार इस महामुकाबले का विजेता भी रहा है। इस कारण ग्रुप इ में फ्रांस की टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Home / Sports / Football News / फीफा U 17 वर्ल्ड कप भाग- 3: जानें, किसमें कितना है दम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.