scriptFIFA 2022 : सेनेगल को रौंदकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, अब फ्रांस से मुकाबला | Patrika News

FIFA 2022 : सेनेगल को रौंदकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, अब फ्रांस से मुकाबला

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2022 08:35:30 am

Submitted by:

lokesh verma

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप के तहत रविवार देर रात इंग्लैंड और सेनेगल के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लिश टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेनेगल को 3-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में अब इंग्लैंड की टक्कर डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से होगी।

england.gif

सेनेगल को रौंदकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड।

fifa world cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप 2022 के तहत रविवार देर रात प्री-क्वार्टर फाइनल का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और सेनेगल के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लिश टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेनेगल को 3-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में अब इंग्लैंड की टक्कर डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से होगी। इस मैच के हीरो कप्तान हैरी केन, जॉर्डन हेंडरसन और बुकायो साका रहे, जिन्होंने शानदार एक-एक गोल दागकर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लिश टीम 10वीं बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंची है। इंग्लैंड पिछले विश्व कप में भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। इस तरह यह लगातार दूसरी बार हुआ है।
इंग्लैंड की टीम ने पहले हाफ की शुरुआत से ही सेनेगल पर दबाव बनाए रखा। इंग्लिश टीम ने शुरुआती 20 मिनट में जहां एक बार गोल का प्रयास किया तो सेनेगल ने दो बार गोल की कोशिश की, लेकिन मैच का पहला गोल जॉर्डन हेंडरसन ने 38वें मिनट में दागा। जिसे जूड बेलिंघम ने असिस्ट किया था। पहला हाफ समाप्त होने से ठीक पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 45+3वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

3-0 से जीता इंग्लैंड

दूसरे हाफ में भी इग्लिश टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सेनेगल पर दबाव बनाए रखा। इंग्लैंड टीम ने खेल के 57वें मिनट में तीसरा गोल दागकर 3-0 से बढ़त बना ली। तीसरा गोल इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बुकायो साका ने किया। इस गोल को फिल फोडेन ने असिस्ट किया। इस तरह इंग्लैंड ने सेनेगल का 3-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़े – महान फुटबॉलर पेले के अंगों ने काम करना किया बंद, End of Life केयर में शिफ्ट
https://twitter.com/adidasfootball?ref_src=twsrc%5Etfw
इंग्लैंड की स्टार्टिंग इलेवन

हैरी केन (कप्तान), ल्यूक शॉ, जॉन स्टोन्स, काइल वॉकर, जॉर्डन हेंडरसन, बुकायो साका, जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), हैरी मैग्वायर, डेक्लन राइस, जूड बेलिंघम और फिल फोडेन।

सेनेगल की स्टार्टिंग इलेवन

कालिदौ कुलीबली (कप्तान), अब्दौ डायलो, यूसुफ सबली, एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), इस्माइल जैकब्स, नम्पालिस मेंडी, क्रेपिन डियाटा, इस्माइला सार्र, पाथे सिस, इलिमान नदिये और बुलाए डिया।

यह भी पढ़े – फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/1599508229603688448?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो