scriptFIFA 2022 : फीफा विश्व कप में दूसरा बड़ा उलटफेर, जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया | Patrika News

FIFA 2022 : फीफा विश्व कप में दूसरा बड़ा उलटफेर, जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Nov 24, 2022 09:06:32 am

Submitted by:

lokesh verma

FIFA World Cup 2022 : फीफा विश्व कप 2022 के तहत लगातार दूसरे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पहले दिन जहां साउदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया था तो वहीं दूसरे दिन जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की है। जापान के लिए यह जीत बेहद खास है, क्योंकि फुटबॉल के इतिहास में इससे पहले उसने 4 बार के विश्व विजेता जर्मनी को कभी नहीं हराया था।

fifa-world-cup-2022-germany-vs-japan-match-japan-beat-germany-2-1.jpg

फीफा विश्व कप में दूसरा बड़ा उलटफेर, जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया।

fifa world cup 2022 : जापान ने फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप मैच में दूसरा बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की है। खलीफा इंटरनेशनलस्टेडियम में खेले गए इस मैच में जापान को मिली ये जीत बेहद खास है, क्योंकि उसने फुटबॉल के इतिहास में पहली बार जर्मनी को हराया है। जबकि जर्मनी अब तक चार विश्व कप खिताब जीत चुका है। टूर्नामेंट में लगातार दूसरे दिन साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने यह बड़ा कारनामा किया है। जापान की ओर से रित्सु दोन ने जहां 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को जिताने दिलाई। वहीं, जर्मनी की ओर से इल्के गुंडोगन ने 33वें मिनट में पेनल्टी के जरिये एकमात्र गोल किया।
जर्मनी और जापान के बीच खेले गए ग्रुप मुकाबले के पहले हाफ में जर्मनी ने जापान पर हावी होकर शानदार खेल दिखाया। शुरुआत से ही जर्मन खिलाड़ी अटैकिंग मूड में नजर आए। इस क्रम में इल्के गुंडोगन ने 33वें मिनट में पेनल्टी के माध्यम से जर्मनी के लिए पहला गोल किया। जबकि पहले हाफ के दौरान जापान के खिलाड़ी मौके बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस तरह पहला हाफ पूरी तरह जर्मनी के नाम रहा।

8 मिनट में पलटा मैच

वहीं, दूसरे हाफ में जापान ने पलटवार करते हुए जर्मनी को मैच से बाहर कर दिया, क्योंकि उन्होंने पूरे दमखम से जर्मन खिलाड़ियों पर दबाव बनाया। इस दौरान जापान के खिलाड़ी ज्यादातर मौके पर गेंद पर नियंत्रण करते दिखें और उन्होंने गोल के मौके भी ज्यादा बनाए। इसी का नतीजा रहा कि रित्सु दोन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में एक के बाद एक 8 मिनट के भीतर दो गोल किए। अंतिम सिटी बजने तक जापान, जर्मनी से आगे रहा और आखिर में मैच को 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। टूर्नामेंट में दो दिनों में साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने बड़ा कारनामा किया है।

यह भी पढ़े – केरल में अर्जेंटीना और ब्राज़ील समर्थकों के बीच हुई मारपीट, देखें वीडियो

जापान ने रचा इतिहास

यहां बता दें कि जर्मनी अब तक 4 बार 1934, 1938, 1982 और 2006 के वर्ल्ड कप खिताब जीत चुका है। जबकि सबसे खास बात ये है कि इससे पहले फुटबॉल के इतिहास में जापान कभी जर्मनी को नहीं हरा सका था। इस तरह जापान ने इतिहास रच दिया है। अब तक जर्मनी और जापान के बीच कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से दो जर्मनी ने जीते तो दो ड्रॉ रहे। वहीं यह 5वां मैच जापान ने जीता है।

यह भी पढ़े – प्रवासी श्रमिक, शराब से लेकर एलजीबीटी… आखिर फीफा वर्ल्ड कप में क्यों गहरा रहे विवाद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो