खेल

Football Records:800 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने रोनाल्डो,इंटरनेशनल लेवल पर भी सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड

फुटबॉल में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और इतिहास रच दिया है। आर्सेनल के खिलाफ खेलते हुए रोनाल्डो ने दो गोल दागे ।इस दो गोल के साथ रोनाल्डो 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी रोनाल्डो के नाम सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है।

Dec 03, 2021 / 11:28 am

Paritosh Shahi

वर्तमान में दुनिया के सबसे चहेते फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए एक और रिकॉर्ड अपने खाते में दर्ज कर लिया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हुए क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने आर्सेनल के खिलाफ खेले गए मैच में दो गोल किया और मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम ने इस मैच में इन दोनों गोलों के बदौलत विपक्षी टीम आर्सेनल को 3-2 से हराया। अपना पहला गोल करते हीं क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने अपने कैरियर का 800 गोलों का आंकड़ा छू लिया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम अब कुल 801 गोल हो चुके हैं।
सर्वाधिक कॉल करने के मामले में रोनाल्डो से पीछे महान फुटबॉल पेले का नाम है जिन्होंने अपने कैरियर में 757 गोल दागे।

https://twitter.com/Cristiano?ref_src=twsrc%5Etfw
पूरे मैच के दौरान छाए रहे रोनाल्डो

मैनचेस्टर यूनाइटेड और आर्सेनल के खिलाफ हुए मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो शुरुआत से ही छाए रहे और समय-समय पर टीम के खिलाफ गोल होने से बचाया। रोनाल्डो ने हाफ टाइम के बाद 10 वें मिनट में अपना जलवा दिखाते हुए पहला गोल दागा। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने अपने कैरियर का 800 गोल का आंकड़ा छू लिया। मैच के 70 वें मिनट में मैनचेस्टर यूनाइटेड को मिले पेनाल्टी की को रोनाल्डो ने गोल में तब्दील कर मैच का दूसरा गोल दागा ।अब उनके नाम कैरियर में कुल 801 गोल हो चुके हैं।
इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं रोनाल्डो
पुर्तगाल के तरफ से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है |हाल ही में रोनाल्डो ने ईरान के अली द्वारा बनाए गए 109 गोल करने को रिकॉर्ड को तोड़ा है| क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के नाम इंटरनेशनल लेवल पर 115 गोल हो गए हैं| वर्तमान में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जिसने इंटरनेशनल लेवल पर सौ का आंकड़ा भी छुआ हो। भारत के तरफ से खेलने वाले सुनील छेत्री और फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी 80-80 इंटरनेशनल गोल के साथ रोनाल्डो से काफी पीछे हैं।

Home / Sports / Football Records:800 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने रोनाल्डो,इंटरनेशनल लेवल पर भी सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.