scriptरूस के उप-प्रधानमंत्री मुतको ने फुटबाल संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा | football rsussian deputy prime minister give resign in fifa president | Patrika News

रूस के उप-प्रधानमंत्री मुतको ने फुटबाल संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 19, 2018 10:33:06 pm

Submitted by:

Mazkoor

रूस के उप प्रधानमंत्री विताली मुतको 2012-16 तक वह देश के खेल मंत्री भी रह चुके हैं।

doping

रूस के उप-प्रधानमंत्री मुतको ने फुटबाल संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

मास्को : रूस के उप-प्रधानमंत्री विताली मुतको ने बुधवार को रूस फुटबॉल संघ (आरएफयू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके जाने के बाद रूस फुटबाल लीग के अध्यक्ष सर्जिए पड्राकिन को चुनाव नहीं होने तक इस पद की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसके बाद दो महीने के भीतर रूस फुटबॉल संघ का चुनाव करा लिया जाएगा। चुनाव की अंतिम समय सीमा भी तय कर दी गई है। सर्जिए पड्राकिन 22 फरवरी तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। इसके पहले रूस फुटबॉल संघ का चुनाव करा लिया जाएगा। इसके बाद चुनाव जीत कर आने वाला व्‍यक्ति आरएफयू के नए अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी संभालेगा।

दूसरी बार बने थे अध्‍यक्ष
रशियन समाचार एजेंसी ने जानकारी दी कि मुतको दो बार आरएफयू का अध्‍यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले 2005-2009 तक उनका कार्यकाल था। दूसरी बार वह 2015 में संघ के अध्यक्ष बने थे। इसी दौरान उन्होंने फीफा विश्व कप 2018 का सफल आयोजन रूस में किया।

खेल मंत्री भी रह चुके हैं
मुतको के इस्‍तीफा देने की वजह यह है कि पिछले साल पांच दिसंबर को अंतरराष्‍ट्रीय ओलम्पिक समिति ने उन पर रूस में डोपिंग कार्यक्रम के चलते भविष्य में किसी भी ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बता दें कि 2012-16 तक वह देश के खेल मंत्री भी रह चुके हैं। मुतको ने 2018 में फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफैनटिनो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था। मुतको ने खेल पंचाट न्यायासय में आईओसी के फैसले के खिलाफ अपील की थी जिस पर अभी सुनवाई होना बाकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो