scriptFIFA 2022: किलियन एम्बापे ने रचा इतिहास, 24 साल की उम्र में 9 गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी | Patrika News

FIFA 2022: किलियन एम्बापे ने रचा इतिहास, 24 साल की उम्र में 9 गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2022 11:15:01 am

Submitted by:

Siddharth Rai

FIFA world cup 2022:24 वर्ष कम उम्र में फुटबॉल वर्ल्ड कप में 9 गोल दागने वाले एम्बापे दुनिया के पहले खियालड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 11 मैचों में 9 गोल दागे हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्राजील के महान पेले के नाम था। पेले ने इस उम्र में वर्ल्ड कप में 7 गोल थे।

mbappe.png

Kylian Mbappe Record FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में फ्रांस के युवा स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने दो गोल दागे। उनके इन दो शानदार गोलों की मदद से फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इन दो गोल की मदद से एम्बापे ने फुटबॉल के ‘ब्लैक पर्ल’ कहे जाने वाले ब्राज़ील के दिग्गज पेले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

24 वर्ष कम उम्र में फुटबॉल वर्ल्ड कप में 9 गोल दागने वाले एम्बापे दुनिया के पहले खियालड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 11 मैचों में 9 गोल दागे हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्राजील के महान पेले के नाम था। पेले ने इस उम्र में वर्ल्ड कप में 7 गोल थे। वहीं, पुर्तगाल के महान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप में 20 मैच में 8 गोल दागे हैं। अर्जेंटीना के मेसी के नाम 23 मैचों में 9 गोल हैं। यानी मेसी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है।

पोलैंड के खिलाफ किए गए इन दो गोलों की मदद से एम्बापे ‘Golden boot’की रेस में सबसे आगे हो गए हैं। एम्बापे ने इस वर्ल्ड कप में अबतक 5 गोल दागे हैं। वहीं मेसी ने अबतक तीन गोल दागे हैं। पिछले फीफा वर्ल्ड कप में भी किलियन एम्बापे ने चार गोल दागे थे। एम्बापे के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाये तो फ्रांस के लिए खेलते हुए पिछले 14 मैचों में उन्होंने 16 गोल दागे है।

पोलैंड के खोलफ खेले गए इस मैच में फ्रांस के लिए पहला गोल 44वें मिनट पर आया। ओलिवर जिरूड को किलियन एम्बापे ने बेहतरीन पास कर गेंद बना कर दी। जिरूड ने बिना मौका गवाए गेंद को गोल पर दाग दिया। पोलैंड के गोल कीपर वोचेक सेज्नी को हवा भी नहीं लगी और गेंद सीधा गोल क अंदर चली गई। इसके बाद 74वें और 91वे मिनट में किलियन एम्बापे ने गोल दागे और फ्रांस को 3-1 से जीत दिलाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो