scriptFrance striker Karim Benzema has been ruled out of the fifa World Cup 2022 | FIFA 2022: फीफा शुरू होने से पहले चैम्पियन फ्रांस को लगा बड़ा झटका, करीम बेंजेमा चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर | Patrika News

FIFA 2022: फीफा शुरू होने से पहले चैम्पियन फ्रांस को लगा बड़ा झटका, करीम बेंजेमा चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर

locationनई दिल्लीPublished: Nov 20, 2022 12:22:11 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 से पहले फ्रांस को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा पैर की चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बेंजेमा वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले फ्रांस के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले चोट के कारण फ्रांस एन'गोलो कांटे और पॉल पोग्बा को खो चुके हैं।

banzma.jpg

Karim Benzema ruled out Fifa world cup 2022: फुटबॉल का महाकुंभ कहा जाने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2022 आज से शुरू होने जा रहा है। 29 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से पहले गत चैम्पियन फ्रांस को एक बड़ा झटका लगा है। फ्रांस के दिग्गज स्ट्राइकर करीम बेंजेमा चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन ने रविवार को दी है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.