scriptFIFA 2022 : पूरी दुनिया ने गूगल पर सर्च की एक ही चीज, टूटा 25 साल का रिकॉर्ड | Patrika News

FIFA 2022 : पूरी दुनिया ने गूगल पर सर्च की एक ही चीज, टूटा 25 साल का रिकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: Dec 19, 2022 02:19:32 pm

Submitted by:

lokesh verma

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि गूगल ने सर्वाधिक ट्रैफिक दर्ज किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इस संबंध में सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फीफा वर्ल्ड कप के सर्च ने 25 साल में सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया है।

google-search-hit-highest-ever-traffic-in-25-years-during-fifa-world-cup-2022.jpg

पूरी दुनिया ने गूगल पर सर्च की एक ही चीज, टूटा 25 साल का रिकॉर्ड।

fifa world cup 2022 : दुनियाभर के करोड़ों लोग हर छोटी बड़ी घटना या फिर चीज के विषय में पूरी जानकारी लेने के लिए गूगल सर्च जरूर करते हैं। हर साल कंपनी की ओर से अपने प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक सर्च होने वाले टॉपिक्स, मूवीज, एक्टर्स और प्लेयर्स आदि की लिस्ट जारी की जाती है। इसी बीच 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि गूगल ने सर्वाधिक ट्रैफिक दर्ज किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इस संबंध में सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फीफा वर्ल्ड कप के सर्च ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर जानकारी दी है कि फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान गूगल सर्च ने अपने अस्तित्व के 25 वर्षों में अब तक सर्वाधिक ट्रैफिक दर्ज किया है। सुंदर पिचाई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के समय सर्च ने 25 साल में अब तक का सर्वाधिक ट्रैफिक हासिल किया है। ऐसा लगा कि जैसे दुनिया भर के लोग सिर्फ एक ही चीज को सर्च कर रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/FIFAWorldCup?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अर्जेंटीना ने रचा इतिहास

बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच ने रविवार रात फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को जीतने के साथ अर्जेंटीना ने अपना तीसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है। अर्जेंटीना ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हरा दिया है। इस मैच में जैसी की उम्मीद थी, अर्जेंटीना के मेसी और फ्रांस के एम्बाप्पे ने शानदार खेल दिखाया। मैच के बाद भी लोग जीत के पलों को देर रात तक लाइव देखते रहे।

यह भी पढ़े – 16 साल बाद अर्जेंटीना ने खत्म किया यूरोप का दबदबा

जानें कब शुरू हुई थी गूगल सर्च सर्विस

गूगल सर्च सर्विस की शुरुआत 1998 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन द्वारा की गई थी। गूगल पर लोग कुछ भी और कभी भी सर्च कर सकते हैं। कंपनी की ओर से लगातार इसमें सुधार किए जा रहे हैं। 2022 में 90 फीसदी से अधिक बाजार की हिस्सेदारी के साथ गूगल सर्च सबसे ऊपर है।

यह भी पढ़े – दीपिका-रणवीर और ममूटी समेत इन फिल्म स्टार ने उठाया विश्व कप के फाइनल का लुत्फ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो