scriptFIFA WC 2018: 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने वाला यह स्टार संभालेगा इंग्लैंड टीम की कमान | Harry Ken named as England Captain for FIFA World Cup 2018 | Patrika News

FIFA WC 2018: 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने वाला यह स्टार संभालेगा इंग्लैंड टीम की कमान

locationनई दिल्लीPublished: May 22, 2018 06:34:46 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

फीफा विश्व कप के लिए हैरी केन को इंग्लैंड टीम का कप्तान बनाया गया है। केन ने पिछले ही साल प्रीमियर लीग में 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था।

harry ken

FIFA WC 2018: 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने वाला यह स्टार संभालेगा इंग्लैंड टीम की कमान

नई दिल्ली। रूस में होने वाले फीफा विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी टीमों की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इसी बीच इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट ने अपनी टीम की कप्तानी हैरी केन को दिए जाने का ऐलान किया है। हैरी केन इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैं। कोच ने विश्वास जताया कि हैरी केन की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। आपको बता दें कि हैरी केन ने साल 2017 में प्रीमियर लीग का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर सनसनी फैला दी थी। केन ने उस साल यूरोप में सबसे ज्यदाद गोल करने के मामले में मेसी को पछाड़ते हुए 39 गोल किए थे। अब देखना है कि केन की कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन विश्व कप में कैसा रहता है।

ट्विटर पर की घोषणा-
इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो में इसकी घोषणा की। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में दो बार के गोल्डन शू विजेता केन लुगो लोरियस के उपकप्तान भी हैं। साउथगेट ने कहा कि कल रात हमने बाकी खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की थी और अब हैरी विश्व कप में टीम के कप्तान होंगे। मुझे लगता है कि हैरी का यह एक बहुत बड़ा सम्मान है और वह इसके हकदार हैं। उनमें नेतृत्व करने की गजब की क्षमता है।

कप्तान बनने के बाद केन ने ये कहा –
केन ने कहा कि टीम का कप्तान चुना जाना बड़े सम्मान की बात है। निश्चित रूप से, इंग्लैंड के लिए खेलना हमेशा से सपना रहा है और कप्तान होना तो और बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि टीम का नेतृत्व करना बेहद अहम होगा। लेकिन मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है। मैं वही इंसान और वही खिलाड़ी हूं। यह केवल टीम के लिए है। एक टीम के रूप में हमसे जितना हो सकता है, हम कर सकते हैं।

देखें इंग्लैंड टीम की पूरी लिस्ट-

गोलकीपर : जेक बटलैंड, जॉर्डन पिकफोर्ड, निक पोप
डिफेंडर : ट्रेंट अलेक्जेंडर-आर्नल्ड, गैरी केहिल, फैबियन डेल्फ, फिल जोन्स, हैरी मैगुएर, डैनी रोज, जॉन स्टोन्स, किएरन ट्रिपियर, काइल वॉकर, एश्ले यंग।
मिडफील्डर : डैली एली, एरिक डायर, जॉर्डन हैंडरसन, जेसे लिंगार्ड, रूबेन लोफ्टस-चीक।
फारवर्ड : हैरी केन, मार्कस रैशफोर्ड, रहीम स्टर्लिग, जेमी वार्डी, डैनी वेल्बेक।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो