script

आईएसएल में एफसी गोवा ने दर्ज की पहली जीत

Published: Oct 21, 2016 09:53:00 pm

एफसी गोवा ने मुंबई
सिटी एफसी को शुक्रवार को 1-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग के तीसरे सत्र
में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Fc Goa defeated Mumbai City fc in isl match

Indian Super League : Fc Goa Scored First Season Win At Mumbai City Fc

मुंबई। आठवें और आखिरी स्थान पर चल रहे एफसी गोवा ने जुझारू खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर पर मौजूद मुंबई सिटी एफसी को शुक्रवार को 1-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग के तीसरे सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।

गोवा ने इससे पहले चार मैचों में एक ड्रॉ खेला था और तीन गंवाए थे, लेकिन उसने मुंबई फुटबॉल एरेना में शानदार खेल दिखाते हुए पहले हाफ के गोल से जीत अपने नाम की। गोवा के लिए मैच विजयी गोल 41वें मिनट में रिचर्लिसन फेलिसबिनो ने दागा। गोवा को दाएं छोर से बॉक्स के बाहर से फ्री किक मिली और जूलियो सीजर की फ्री किक पर फेलिसबिनो ने बॉक्स में दौड़ लगाकर शानदार हाफ वॉली लगाते हुए गोल दाग दिया। मुंबई के गोलकीपर ने छलांग लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

पहले हाफ में स्कोर 1-0 से गोवा के पक्ष में था। मुंबई ने दूसरे हाफ में बराबरी के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। इंजरी समय में मुंबई के पास फ्री किक पर शानदार मौका था। डिएगो फोर्लान ने गेंद बॉक्स में पहुंचाई, लेकिन क्रिस्टियन वादोज मौके का फायदा नहीं उठा पाए। मुंबई की छह मैचों में यह दूसरी हार है और वह आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी तरफ गोवा ने पांचवें मैच में जाकर अपनी पहली जीत का स्वाद चखा और उसके खाते में चार अंक हो गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो