scriptAIFF के नए अध्यक्ष बने कल्याण चौबे, भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को हराया | Patrika News

AIFF के नए अध्यक्ष बने कल्याण चौबे, भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को हराया

locationनई दिल्लीPublished: Sep 02, 2022 04:43:36 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

AIFF को अब नया अध्यक्ष मिल गया है। पिछले एक महीने AIFF बहुत विवादों में रहा। पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को चुनाव में करारी हार मिली है। सभी को लगता था कि बाइचुंग भूटिया नए अध्यक्ष बनेंगे लेकिन उन्हें ज्यादा वोट प्राप्त नहीं हुए है।

AIFF

AIFF

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ कुछ दिन पहले बहुत चर्चा में रहा था। फीफी ने AIFF को बैन कर दिया था। इसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर भी चुनाव हुए। कहा जा रहा था कि भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया चुनाव जीतेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आपको बता दें मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे अब AIFF के नए अध्यक्ष बन गए है। उन्होंने बाइचुंग भूटिया को हरा दिया है। कल्याण चौबे ने ये चुनाव 33-1 के अंतर से जीता.। इन चुनावों में कुल 34 राज्यों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से भूटिया को सिर्फ एक राज्य का वोट मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है जब AIFF की कमान किसी पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी के हाथ में आई है। इस हार से बाइचुंग भूटिया को भी निराशा हाथ लगी होगी।
प्रफुल्ल पटेल को सुप्रीम कोर्ट ने हटाया था

AIFF के पहले अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल थे। वो साल 2008 से पद पर थे और इस साल उन्हें ये पद छोड़ना पड़ा था। कोर्ट ने उन्हें पद से हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद AIFF का बुरा हाल हो गया था। फीफा के बैन के बाद भारत के पास से अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी जाने वाली थी। अब बैन फिर से हटा दिया गया है।

कल्याण चौबे मोहन बागान और ईस्ट बंगाल दोनों के लिए खेल चुके हैं। कल्याण चौबे सीनियर टीम के लिए नहीं खेल पाए थे। आपको बता दें चौबे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

यह भी पढ़ें

3 भारतीय खिलाड़ी जो पूरे Asia Cup 2022 में बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं

https://twitter.com/kalyanchaubey?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो