scriptISL 5 : सोगोउ के 4 गोल, मुंबई ने ब्लास्टर्स को 6-1 से हराया | mumbai beat kerala blasters by 6-1 in indian super league match | Patrika News

ISL 5 : सोगोउ के 4 गोल, मुंबई ने ब्लास्टर्स को 6-1 से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Dec 17, 2018 10:34:42 am

Submitted by:

Siddharth Rai

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के 12वें दौर के मुकाबले में दो बार के उपविजेता केरला ब्लास्टर्स को 6-1 से हरा दिया। सोगोउ आईएसएल इतिहास में एक मैच में चार गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

isl

ISL 5 : सोगोउ के 4 गोल, मुंबई ने ब्लास्टर्स को 6-1 से हराया

नई दिल्ली। मोदोउ सोगोउ के रिकार्ड चार गोलों के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने यहां मुंबई फुटबाल एरेना में रविवार को खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के 12वें दौर के मुकाबले में दो बार के उपविजेता केरला ब्लास्टर्स को 6-1 से हरा दिया। सोगोउ आईएसएल इतिहास में एक मैच में चार गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस सीजन यह मुंबई की सातवीं और सबसे बड़ी जीत है। उसके खाते में तीन ड्रॉ और दो हार भी हैं। मुंबई ने इस जीत से हासिल तीन अंकों की बदौलत अपने कुल अंकों की संख्या 24 कर ली है और काफी मजबूती से 10 टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। ब्लास्टर्स की 12 मैचों में यह पांचवीं हार है। यह टीम नौ अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

केरल की टीम ने यह मैच पहले ही हाफ में गंवा दिया था क्योंकि पहले हाफ में चार गोल हुए। तीन मेजबान टीम ने किए जबकि एक गोल मेहमान टीम के नाम रहा। मुंबई के लिए तीनों गोल मोडोउ सोगोउ ने किया जबकि केरल के लिए इस हाफ में सिमिनलेन डोंगेल ने गोल दागा।

सोगोउ ने 12वें, 15वें, 30वें और 94वें मिनट में गोल करते हुए शानदार हैट्रिक पूरी की। उनके नाम इस सीजन में अब कुल नौ गोल हो गए हैं और वह सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में एफसी गोवा के फेरान कोरोमिनास (10) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के कप्तान बार्थोमोलेव ओग्बेचे के भी नौ गोल हैं।

सोगोउ ने पाउलो माचादो की मदद से मैच का पहला गोल 12वें मिनट में करते हुए मुंबई को आगे कर दिया। इसके तीन मिनट बाद सोगोउ ने रेनियर फर्नाडिस की मदद से गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

केरल ने 22वें मिनट में मैच का अपना पहला बड़ा हमला किया लेकिन वह नाकाम रहा। केरल की टीम ने हालांकि 27वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-2 कर दिया। यह गोल डोंगेल ने शौवीक चक्रवर्ती के द्वारा रोकी गई गेंद के डिफलेक्ट होने के बाद किया गया। डोंगेल ने बड़ी चालाकी से अमरिंदर को छकाते हुए बॉटम लेफ्ट में गेंद डालकर अपनी टीम का खाता खोला।

केरल की टीम की वापसी की उम्मीद उस समय धुंधली पड़ गई, जब 30वें मिनट में सोगोउ ने एक और गोल करते हुए मेजबान टीम को 3-1 से आगे कर दिया। इस गोल में सोगोउ की मदद सुभाशीष बोस ने की।

मैच के 35वें मिनट में केरल के जाकीर मुंडाम्बारा को पीला कार्ड मिला। इंजुरी टाइम में मुंडाम्पारा ने गलत तरीके से रफाएल बास्तोस को गिराया और रेफरी ने दूसरा पीला कार्ड उन्हें दिखाया। वह मैदान से बाहर हो गए और केरल की टीम आगे का खेल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुई।

केरल के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ बराबरी करना और फिर जीत के लिए प्रयास करना मुश्किल था। सोगोउ 60वें मिनट में इस मैच का अपना चौथा गोल करने के काफी करीब थे नेमांजा लेकिक पेसिक उनके रास्ते में आग गए।

रफाएल बास्तोस ने 70वें मिनट में अपना खाता खोला। 89वें मिनट में माटियास मिराबाजे ने एर्नाल्ड इसोको की मदद से गोल करते हुए मुंबई की बढ़त को 5-1 कर दिया। इसके बाद 94वें मिट में सोगोउ ने अपनी टीम के लिए छठा और अपना चौथा गोल दागा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो