scriptक्या आप जानते हैं- फुटबॉल की बड़ी प्रशंसक थीं इंदिरा गांधी, राहुल गांधी को भी है पसंद | priyanka reveal secret about indira gandhi she was fan of football | Patrika News

क्या आप जानते हैं- फुटबॉल की बड़ी प्रशंसक थीं इंदिरा गांधी, राहुल गांधी को भी है पसंद

locationनई दिल्लीPublished: Apr 21, 2019 11:13:29 pm

Submitted by:

Mazkoor

1982 के विश्व कप का फाइनल इंदिरा गांधी ने प्रियंका के साथ देखा था
वह इटली की टीम का कर रही थीं समर्थन
विश्व कप में भारतीय फुटबॉल टीम को देखना चाहती थीं

indira gandhi

क्या आप जानते हैं- फुटबॉल की बड़ी प्रशंसक थीं इंदिरा गांधी, राहुल गांधी को भी है पसंद

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के दो दौर का मतदान हो चुके हैं। तीसरे दौर के लिए प्रचार कार्य चल रहा है। प्रचार में कई नेताओं के बारे में नई-नई जानकारियां सामने आ रही है। इस बीच भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बारे में भी एक चकित कर देने वाला खुलासा हुआ है। उनके बारे में ही नहीं, यह ताजा खुलासा पूरे गांधी परिवार के बारे में है। पता चला है कि इंदिरा गांधी फुटबॉल की दीवानी थीं और वह विश्व कप फुटबॉल मैच बड़ी दिलचस्पी के साथ देखती थीं। यह जानकारी खुद उनकी पोती प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी है। सिर्फ उन्हें ही नहीं राहुल गांधी को भी फुटबॉल काफी पसंद है।
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ दिन पूर्व केरल के एरिकोड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

पढ़ें : WC Team India : इन 15 खिलाड़ियों ने पिछले एक साल में लहराया है परचम, ऐसा रहा इनका का प्रदर्शन

इंदिरा को फुटबॉल देखना था पसंद
इस रैली में अपनी दादी के साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि बड़े शौक से उनकी दादी विश्व कप फुटबॉल देखती थीं। उनका पसंदीदा खेल फुटबॉल था और वह विश्व कप फुटबॉल जरूर देखा करती थीं।

प्रियंका गांधी ने भी दादी के साथ देखा है विश्व कप फुटबॉल
प्रियंका गांधी ने बताया कि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दादी को फुटबॉल का शौक था। दादी के साथ टीवी पर विश्व कप फुटबॉल देखने का उन्हें भी मौका मिला है। 1982 विश्व कप के समय की याद ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि जब वे दोनों विश्व कप फुटबॉल का फाइनल मैच देख रहे थे तो उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी से पूछा कि वह किस टीम का समर्थन कर रही हैं? इस पर उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा था कि चूंकि भारत की फुटबॉल टीम विश्व कप में नहीं खेल रही है तो वह इटली का समर्थन कर रही हैं।

फाइनल में इटली का मुकाबला पश्चिमी जर्मनी से था
बता दें कि 1982 का विश्व कप फुटबॉल 13 जून से 11 जुलाई के बीच स्पेन में खेला गया था। इस विश्व कप का फाइनल मैच इटली और पश्चिमी जर्मनी के बीच खेला गया था। इस मैच को इटली ने पश्चिमी जर्मनी को 3-1 से हरा कर जीता था। इस विश्व कप में इटली तीसरी बार चैम्पियन बना था। इटली के पाउओ रोसी ने टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट सर्वाधिक छह गोल किए थे। इस वजह से उन्हें गोल्डन-बूट के साथ गोल्डन बॉल का अवॉर्ड भी मिला था।

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और राहुल गांधी को भी है पसंद
इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे रेहान की तरफ इशारा करते हुए बताया था कि इसे भी फुटबॉल पसंद हैं। उस रैली में वह अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ गई थीं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में भी बताया कि उन्हें भी फुटबॉल काफी पसंद है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो