रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के साथ दो साल का अनुबंध बढ़ाया
Published: Feb 09, 2016 09:05:00 pm
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के साथ
किए गए अनुबंध को दो साल के लिए बड़ा दिया है। यह जानकारी खुद रोनाल्डो ने
साझा की है।
जोहान्सबर्ग। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के साथ किए गए अनुबंध को दो साल के लिए बड़ा दिया है। यह जानकारी खुद रोनाल्डो ने साझा की है।
स्ट्राइकर रोनाल्डो ने कहा कि वे अगले दो साल रियल मैड्रिड क्लब के साथ जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे साल 2018 तक इस क्लब की ओर से खेलते रहेंगे और आगे फैसला अनुबंध खत्म होने के बाद लेंगे।
रोनाल्डो ने कहा कि वह अपने सभी साथियों को कुछ और वर्ष मैड्रिड में ही देखना चाहता हैं। गौरतलब है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार दो बार फीफा बैलोन डिओर का खिताब जीतने में असफल रहे थे। रोनाल्डो को पछाड़ते हुए लियोनेल मेसी ने पांचवी बार यह पुरस्कार जीता। बता दें कि साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को यह पुरस्कार दिया जाता है।