scriptSAG:  : नेपाल को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता स्वर्ण | SAG: Indian women's Football team wins Gold Medal | Patrika News

SAG:  : नेपाल को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता स्वर्ण

Published: Feb 15, 2016 09:49:00 pm

भारत के लिए कमला देवी ने दो गोल किए जबकि बाला देवी और आशालता देवी ने एक-एक गोल किया। मैच का पहला गोल कमला ने 31वें मिनट में किया।

Indian women football

Indian women football

शिलांग। भारत की महिला फुटबाल टीम ने सोमवार को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में नेपाल को 4-0 से हराकर 12वें दक्षिण एशियाई खेलों का फुटबाल खिताब जीत लिया।

भारत के लिए कमला देवी ने दो गोल किए जबकि बाला देवी और आशालता देवी ने एक-एक गोल किया। मैच का पहला गोल कमला ने 31वें मिनट में किया। इसके बाद 55वें मिनट में एक और गोल करते हुए कमला ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

बाला देवी ने इसके बाद 71वें मिनट में गोल कर स्कोर भारत के पक्ष में 3-0 कर दिया। मैच का अंतिम गोल 79वें मिनट में आशालता ने किया। इस मैच के साथ भारत की शीर्ष महिला फुटबालर बेमबेम देवी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का समापन हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो