फुटबॉल

12 साल बाद अलग हुए शकीरा और जेरार्ड पीके, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। यह पीके के एक सवाल से शुरू हुई थी। साल 2010 में जब अफ्रीका में फीफा वर्ल्ड कप खेला गया था। तब वर्ल्ड कप का गाने शकीरा ने गाया था और उसपर जोरदार डांस भी किया था। इस गाने की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मिले थे।

Jun 05, 2022 / 09:38 am

Siddharth Rai

12 साल बाद अलग हुए शकीरा और जेरार्ड पीके

Shakira and Gerard Piqué Love Stroy: हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक कंबोडिया की पॉप स्टार शकीरा और उनके साथी स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पिके 12 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। दोनों ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

दोनों ने बयान में कहा, ‘‘हमें यह पुष्टि करते हुए अफसोस हो रहा है कि हम अलग हो रहे हैं। ’’ हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई है। इसमें कहा गया, ‘‘हमारे बच्चों की भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। समझने के लिये धन्यवाद।’’

दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। यह पीके के एक सवाल से शुरू हुई थी। साल 2010 में जब अफ्रीका में फीफा वर्ल्ड कप खेला गया था। तब वर्ल्ड कप का गाने शकीरा ने गाया था और उसपर जोरदार डांस भी किया था। इस गाने की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मिले थे। इस गाने में जेरार्ड पीके भी नजर आए थे। हालांकि शकीरा फुटबॉल की फैन नहीं थी और उस समय पीके को पहचान नहीं पाईं। लेकिन जब उन्होंने गाना का वीडियो देखा तो उनकी निगाहें पीके पर टिक गईं और उन्हें वह काफी पसंद आए।

दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में शकीरा को परफॉर्म करना था और इसके लिए वे पहले से वह पहुंच गईं थी। ऐसे में पीके ने उन्हें मैसेज कर मौसम के बारे में पूछा, जिसके बाद शकीरा ने उन्हें साथ में जैकेट लाने के लिए कहा था।

इसके बाद जब भी मौसम बदलता शकीरा उन्हें मैसेज कर देतीं और दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। विश्व कप के बाद से दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

शकीरा ने एक बार बताया था कि पीके से मिलने से पहले वह मानसिक रूप से काफी परर्शन थी। लेकिन पीके के आने के बाद उनकी ज़िदगी बादल गई। शकीरा उम्र में जेरार्ड पीके से 10 साल बड़ी थीं, लेकिन दोनों के बीच कभी ये बात नहीं आई। साल 2017 में शकीरा के वोकल कोर्ड्स में खून निकलने लगा था, उस मुश्किल समय जेरार्ड ने उनका बहुत साथ दिया था। वहीं, 2013 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और अब दोनों के एक बेटी व बेटा हैं। उनका नाम साशा और मिलान हैं।

स्पेनिश मीडिया में हाल में दोनों के अलग होने की अटकलें चल रही थीं। खबरों में कहा जा रहा था कि पिके बार्सिलोना में अपना घर छोड़कर शहर में अकेले कहीं और रह रहे थे।

Hindi News / Sports / Football News / 12 साल बाद अलग हुए शकीरा और जेरार्ड पीके, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.