छेत्री और पुस्कास दोनों ने अबतक 84-84 गोल दागे हैं। इस लिस्ट के शीर्ष पर पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है। रोनाल्डो ने अंतक 117 गोल दागे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ईरान के अली डेई हैं। डेई ने अपने करियर में 109 गोल किए थे और अब वे रिटायर हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर मलेशियाई खिलाड़ी मोख्तार दारी हैं। दारी ने 89 गोल किए हैं। वहीं चौथे स्थान पर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी हैं।
मेसी ने अबतक 86 गोल किए हैं। छेत्री मेसी से मात्र 2 गोल पीछे हैं ऐसे में एशियन कप में उनके पास इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों एक्टिव फुटबॉलर्स की सूची में रोनाल्डो और मेसी के बाद बस छेत्री ही हैं। सुनील छेत्री ने इससे पहले अक्टूबर 2021 में दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले के 77 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।
बता दें एएफसी एशियन कप 2023 के ग्रुप बी मैच में मंगलवार को फिलिस्तीन ने फिलीपींस को 4-0 से हराने के बाद भारत टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार क्वालीफाई करने में कामयाब रहा। वहीं इसके बाद भारतीय ने हॉन्गकॉन्ग को 4-0 से हारा दिया। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में भारत की ओर से अनवर अली, सुनील छेत्री, मानवीर सिंह और इशान पंडिता ने गोल दागे।
अंतिम क्वालीफाइंग दौर में 24 टीमों ने 11 शेष स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा की। टीमों को चार-चार के छह समूहों में विभाजित किया गया था, जिसमें अंतिम छह समूह विजेता और अगले साल के एशियन कप के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ उपविजेता थे।