अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर सिटी से 2-1 से हरने के बाद मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रशंसक बेकाबू हो गए थे। ओल्ड ट्रेफोर्ड स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस मैच में निकोल्स ओटामेंडी के गोल से सिटी ने जीत हासिल की। डेविड सिल्वा ने 43वें मिनट में गोल कर सिटी का खाता खोला। पहले हाफ के अतिरिक्त समय में युनाइटेड ने भी अच्छा खेल दिखाते हुए 47वें मिनट में मार्कस राशफोर्ड की ओर से किए गए गोल के साथ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
दूसरे हाफ में सिटी ने आगे बढ़ते हुए युनाइटेड के डिफेंस को भेदा और 54वें मिनट में ओटामेंडी की ओर से किए गए गोल से 2-1 की बढ़त हासिल की। इसके बाद, सिटी ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर युनाइटेड को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की।