script‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रिंयका ने पहनी हाथ से बनी 80 साड़ियां, देखें तस्वीरें | priyanka chopra wear 80 handmade saree in bajirao mastani | Patrika News

‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रिंयका ने पहनी हाथ से बनी 80 साड़ियां, देखें तस्वीरें

Published: Dec 12, 2015 11:01:00 am

Submitted by:

Nidhi Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में 80 नौवारी साड़ियां पहने नजर आएंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में 80 नौवारी साड़ियां पहने नजर आएंगी।


‘काशीबाई’ के रोल में प्रियंका नौ गज लंबी नौवारी साड़ीयां पहनीं हैं। ये ड्रेसेज मशहूर फैशन डिजाइनर अंजू मोदी ने बनाई हैं, उन्होंने इस फिल्म के लिए दो साल तक कड़ी मेहनत और रिसर्च करके कपड़े तैयार किए हैं।


अंजू मोदी ने कहा ‘ये साड़ियां मशीन से नहीं बल्कि हाथ से बनाई गई हैं। हर एक साड़ी को तैयार करने में एक महीने का वक्त लगता है। मुझे तो प्रियंका के लिए 80 साड़ियां बनानी थीं।


इसके लिए मैंने पुणे, नागपुर, चंदेरी और इंदौर के कारीगरों को काम सौंपा जिसके बाद इन साड़ियों को तैयार होने में डेढ़ साल का वक्त लगा।


 Bajirao Mastanipriyanka-chopra-bajirao-mastani-566bae9c3bd19_l.jpg” align=”priyanka chopra” border=”0″>

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए तारीफें मिल रही हैं। बता दें कि अंजू मोदी ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के लिए भी ड्रेसेज डिजाइन कर चुकी हैं।

 Bajirao Mastani
बाजीराव-मस्तानी में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा के और रणवीर सिंह की अहम भूमिका है। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।