scriptमातमी पर्व मोहर्रम का समापन, करबला शरीफ में हुआ विसर्जन | Termination of Matami Parveh Moharram, immersion in Karbala Sharif | Patrika News

मातमी पर्व मोहर्रम का समापन, करबला शरीफ में हुआ विसर्जन

locationगाडरवाराPublished: Sep 22, 2018 07:10:37 pm

Submitted by:

ajay khare

करबला में शहीदों को याद कर अलविदा पढकर ताजियों का किया गया विसर्जन

Muharram

Muharram

गाडरवारा। मोहर्रम की दस तारीख की रात्रि में चावड़ी स्थित बारहभाई इमामबाड़े के सामने ताजियों का मजमा लगा रहा। जहां पर नगर के सभी इमामबाड़ों की सवारियों ने जियारत कर अपनी हाजिरी पेश की। वहीं जायरीनों ने ताजियों के सामने लोभान तबर्रुक चढ़ाया। पूरी रात चले मजमे में जगह-जगह लंगर तकसीम किया गया। वहीं शनिवार को सुबह बाद नमाज फजर सभी ताजिये शक्कर नदी छिड़ाव घाट पहुंचे, लेकिन नदी का जलस्तर बढऩे के कारण कुछ ताजिए नदी में से करबला पहुंचे तो कुछ शक्कर नदी पुल के रास्ते से करबला शरीफ पहुंचे। इसके पूर्व नए बस स्टैण्ड बावड़ी पर भी ताजियों का मजमा लगा रहा। जायरीनों ने वहां पहुंचकर अंतिम दीदार किए।
न्याज फ ातेहा के बाद विसर्जन
वहां पर न्याज फातेहा के उपरांत ताजियों को विसर्जित किया गया। यहां पर या हसन, या हुसैन के नारों की गंूज रहीं। करबला में ताजिया विसर्जन के बाद लौट रहे लोगों ने अलविदा भाई अलविदा, सारे शहीदों कर्बला, या हुसैन इब्ने अली, दो जहां के सुल्तां अलविदा पढ़ते हुए अपने-अपने घर वापिस लौटे।
प्रशासन रहा सक्रिय
पूरे मोहर्रम पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन रातभर जागकर चाक चौकस रहा। रात में चावड़ी पर लगने वाले मजमे के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। वही स्थानीय पुलिस सदल बल के साथ शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों पर मुस्तैद दिखाई दिया। साथ ही मोबाइल से लगातार गश्त जारी रही। मोहर्रम पर्व को शांतिप्रिय मनाने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। वहीं नपा परिषद द्वारा भी मोहर्रम पर्व के दौरान सभी इमामबाड़ों एवं दरगाहों के पास साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की गई थी। जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष मेहमूद पहलवान, मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश सदस्य अब्दुल फिरोज खान, मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष मुजीब खान ने स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार जताया है।स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार जताया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो