script22 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान 2, लाइव देखने के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन | chandrayaan 2 live event show registration start | Patrika News

22 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान 2, लाइव देखने के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन

locationनई दिल्लीPublished: Jul 19, 2019 04:47:33 pm

Submitted by:

Vishal Upadhayay

चंद्रयान-1 ने चांद पर पानी की खोज कर रचा था इतिहास
इस लॉन्चिंग के बाद भारत सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा
यहां से भी घर बैठे देख सकेंगे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

isro

22 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान 2, लाइव देखने के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) की चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग 22 जुलाई 2019 को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से होगा। पहले यह लॉन्चिंग 15 जुलाई को होनी थी लेकिन जीएसएलवी-एमके3 के क्रायोजेनिक इंजन की हीलियम बॉटल में लीक होने के कारण चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रोक दिया था। अगर इस बार इसरो की यह लॉन्चिंग सफल होती है तो अमरीका, रुस और चीन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा ऐसा देश बन जाएगा। भारत के लिए यह मिशन ख़ास है क्योंकि इसमें भारत का झंडा चांद की सतह पर जा रहा है और इस लिए राष्ट्र गोर्व का विषय है। अगर आप भी इस मिशन को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए 19 जुलाई यानी आज शाम 6 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है।

घर बैठे भी देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग इवेंट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च व्यूू गैलरी से देखने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आप इस इवेंट को घर बैठे भी देखना चाहते हैं तो इसका लाइव टेलीकॉस्ट सरकारी चैनल दूरदर्शन पर भी दिखाया जाएगा। यदि आप लॉन्चिंग के दौरान ऑफिस या किसी ऐसी जगह हैं जहां टीवी की सुविधा नहीं है तब भी आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर दूरदर्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा इसरो की सोशल साइट वेबसाइट जैसे फेसबुक और ट्विटर पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

चंद्रयान-1 ने रचा था इतिहास

मिशन चंद्रयान-2 पर 978 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 2008 में चंद्रयान-1 ने चांद पर पानी की खोज कर दुनियाभर में इतिहास रचा थी। चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की संभावना है। इस मिशन पर चंद्रयान-2 पर 14 पेलोड होंगे। इनमें 13 भारतीय और एक NASA का पेलोड शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो