scriptAmazon पर 4 हजार रुपए से भी कम में मिल रहे ये शानदार गैजेट्स, बंपर डिस्काउंट | gadgets under 4000 rs in Amazon Great Indian Festival sale | Patrika News

Amazon पर 4 हजार रुपए से भी कम में मिल रहे ये शानदार गैजेट्स, बंपर डिस्काउंट

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2020 05:58:02 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

Great Indian Festival सेल के दौरान मोबाइल पर 40 फीसदी तक और एक्सेसरीज पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

नवरारात्रि शुरू होते ही ई कॉमर्स वेबसाइट्स पर फेस्टिव सेल शुरू हो गई हैं। इन सेल में विभिन्न आइटम्स पर डिस्काउंट ऑफर्स और अन्य आकर्षक स्कीम भी मिल रही हैं। Amazon पर भी Great Indian Festival सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल के दौरान यूजर्स को विभिन्न गैजेट्स पर भारी छूट के साथ कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Great Indian Festival सेल के दौरान मोबाइल पर 40 फीसदी तक और एक्सेसरीज पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कई गैजेट्स ऐसे हैं, जो डिस्काउंट के बाद 4 हजार रुपए से भी कम कीमत में सेल के दौरान मिल रहे हैं। आइए जानते हैं उन गैजेट्स पर बारे में जो इस सेल में कम कीमत पर मिल रहे हैं।
Fire TV Stick
Amazon Great Indian Festival सेल में Fire TV Stick पर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल के दौरान Fire TV Stick (एमआरपी 3,999 रुपये) की कीमत पर मिल रही है। वहीं नई Fire TV Stick एलेक्सा वॉइस रिमोट के साथ 2499 रुपए में मिल रही है। Fire TV Stick 4K मात्र 3,599 रुपए में मिल रही है।
यह भी पढ़ें—नहीं मिला Amazon से ऑर्डर किया पार्सल तो CEO को किया मेल, सीसीटीवी ने खोली पोल

Mi Smart Band 5 और Galaxy Fit2
अगर आप सेल के दौरान कोई फिटनेस बैंड खरीने का प्लान ना रहे हैं तो आप Mi Smart Band 5 या Samsung Galaxy Fit2 फिटनेस ट्रैकर बैंड पर विचार कर सकते हैं। अमेजन की सेल में Mi Smart Band 5 पर विचार कर सकते हैं। अमेजन की सेल में Mi Smart Band 5 को आप 2,498 रुपए में खरीद सकते हैं। इसकी वास्तविक कीमत 2,999 रुपए है। साथ ही 100 रुपए का प्रमोशनल कूपन भी मिलेगा। वहीं Samsung Galaxy Fit2 पर विचार किया जा सकता है। Samsung Galaxy Fit2 को भारत में 3,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।
gadget_4.png
Amazfit Bip U
अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हाल ही लॉन्च हुई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच पर अमेजन सेल में अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में यह स्मार्टवॉच आपको 3499 रुपए में मिलेगी। वैसे इसकी वास्तविक कीमत 5,999 रुपए है। साथ ही अमेजन के प्राइम मेंबर्स को नो-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर मिल रहा है।
यह भी पढ़ें—Big Billion Days Sale में सस्ता मिल रहा है 5 कैमरे वाला Motorola One Fusion+

Echo Dot
अगर आप स्मार्ट स्पीकर खरीदना चाहते हैं तो Echo Dot का कॉम्बो आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह अमेजन की सेल के दौरान 3299 रुपए में मिल रहा है। कॉम्बो में Echo Dot स्मार्ट स्पीकर के साथ Wipro 9W LED smart color bulb भी मिलेगा।
Oppo Enco W31 TWS earbuds
अगर आप अपने स्मार्टफोन के लिए earbuds खरीदने की सोच रहे हैं तो Oppo Enco W31 TWS earbuds पर अमेजन की सेल में अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि ये earbuds इसी वर्ष लॉन्च किए गए थे। अमेजन की सेल में डिस्काउंट के बाद ये आपको 2,999 रुपए में मिल जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो