कीमत और फीचर्स
Auro एक पोर्टेबल चार्जर है, इसका डिजाइन बेहद प्रीमियम और यह राउंड शेप में है साथ ही इसमें हाई क्वालिटी देखने को मिलती है। कलर के लिए आपको व्हाइट का ही ऑप्शन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इस चार्जर में 2 USB पोर्ट, एक 3 पिन प्लग और 2 PD पॉइंट मिलत हैं। इसमें किसी भी डिवाइस को तेजी से चार्ज कर सकते हैं। पारंपरिक चार्जिंग डिवाइस की तुलना में 4 गुना तेजी से चार्ज कर सकते हैं।
यह एंड्रॉइड और iPhone स्मार्टफोन को चार्ज कर सकता है। यह किसी भी स्मार्ट डिवाइस को मिनटों में चार्ज करने में सक्षम है। इसकी वोल्टेज रेंज 110V-220V है। इस चार्जर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप इसे सफर के दौरान भी आसानी से अपने साथ ले जा सकते हैं। इस चार्जर से आप अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइसेस को आसानी से कनेक्ट करके चार्ज कर सकते हैं। यह एक लंबी वायर के साथ आता है। Goldmedal Auro Charger की MRP 2499 रुपये है लेकिन आप इसे डिस्काउंट प्राइस पर 1,799 रुपये में खरीद सकते हैं।