scriptOnePlus 8T में अपडेट के साथ जुड़े नए दिलचस्प फीचर्स, यहां जानें पूरी डिटेल | Oneplus 8T new features with OxygenOS 11 update | Patrika News

OnePlus 8T में अपडेट के साथ जुड़े नए दिलचस्प फीचर्स, यहां जानें पूरी डिटेल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2020 08:10:49 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

वनप्लस के अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भी इस वर्ष के अंत तक ये अपडेट जारी किए जाएंगे। अब आपको बताते हैं कि OxygenOS 11 के साथ कौन—से नए फीचर्स इसमें एड हुए हैं।

oneplus1.png
OnePlus 8T में कंपनी ने नए फीचर्स जोड़े हैं। यह OnePlus का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो OxygenOS 11 के साथ आया है। यह एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड है। ऑक्सीजन ओएस 11 में कुछ नए फीचर्स व शॉर्टकट्स दिए गए हैं। ये अपडेट OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन में हो जाएंगे, जब इनमें भी ऑक्सीजन ओएस 11 अपडेट कर दिया जाएगा। वहीं वनप्लस के अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भी इस वर्ष के अंत तक ये अपडेट जारी किए जाएंगे। अब आपको बताते हैं कि OxygenOS 11 के साथ कौन—से नए फीचर्स इसमें एड हुए हैं।

गेमिंग टूल
ऑक्सीजनओएस 11 के साथ ‘गेमिंग टूल’ नाम से एक नया विकल्प जोड़ा गया है। इसमें यूजस स्क्रीन के बायीं व दायीं कॉर्नर से किसी भी गेम में स्वाइप डाउन करके मैन्यू को ओवरले कर सकते हैं। साथ ही इसमें आप सिस्टम टेम्परेचर और बैटरी लेवल भी देख सकते हैं। अन्य एप्लीकेशन्स जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि का शॉर्टकट भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें—बिक्री से पहले ही Vivo V20 ने तोड़ा प्री—बुकिंग का रेकॉर्ड, इन वजहों से हुआ पॉपुलर

Always-on ambient display
ऑक्सीजनओएस 11 अपडेट के बाद वनप्लस के इस स्मार्टफोन में ऑलवेज-ऑन एम्बिएंट डिस्प्ले सेटिंग्स शामिल हो गई हैं। इस फीचर को इनेबल करने के बाद यूजर्स सेट कर सकते हैं कि उन्हें कितनी देर तक के लिए ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले चाहते है। या फिर आप इसे हमेशा के लिए भी ऑन रख सकते हैं।
oneplus2.png
डार्क मोड
डार्क मोड के लिए इसमें एक नया शॉर्टकट स्विच जोड़ा गया है। इससे आप सूर्यास्त और सूर्योदय के अनुसार अपने आप ऑन होने के लिए सेट किया जा सकता है। वहीं इसमें Zen Mode के नाम से एक और फीचर एड हुआ है। यह एक प्रकार का डिजिटल डिटॉक्स प्रक्रिया है। इससे आप कॉल्स और नोटिफिकेशन को ब्लॉक कर सकते हैं।

फोकस ट्रैकिंग इन कैमरा एप
इसमें कैमरा एप की सेटिंग्स में एक नया ‘फोकस ट्रैकिंग’ टॉगल जोड़ा गया है। इससे आप मूविंग सब्जेक्ट पर कैमरा को फोकस कर सकते हैं। इससे आप बेहतर फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें—iphone 12 को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, टूट जाएंगे रेकॉर्ड

ये फीचर्स भी हुए एड
इसके अलावा वनप्लस 8टी में नोटिफिकेशन शेड्स के साथ गेस्चर शेल्फ भी दिया गया है जो कि वनप्लस का कार्ड-स्टाइल कॉलम है। इससे रिसेंट एप्स को एक्सेस किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो