scriptXiaomi ने लॉन्च किया 108mp कैमरे वाला Mi 10T Pro और Mi 10T स्मार्टफोन | Xiaomi Launches Mi 10T and Mi 10T Pro with 108MP camera | Patrika News

Xiaomi ने लॉन्च किया 108mp कैमरे वाला Mi 10T Pro और Mi 10T स्मार्टफोन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 15, 2020 03:46:21 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

Mi 10T स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं Mi 10T Pro स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Snapdragon 865 चिपसेट दिया गया है।

Xiaomi Mi 10T and Mi 10T Pro

Xiaomi Mi 10T and Mi 10T Pro

Xiaomi ने Mi 10T सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Xiaomi ने Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। Mi 10T स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं Mi 10T Pro स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Snapdragon 865 चिपसेट दिया गया है। इसके अच्छे बैटरी बैकअप के लिए इसमें 5,000 mAh बैटरी दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी ने Mi True Wireless Earphones 2C भी लॉन्च किया है।
Mi 10T Pro Price
Xiaomi ने Mi 10T Pro को सिंगल वेरिएंट 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन लुनार सिल्वर और कॉस्मिक ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 39,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें—ये 5 फीचर्स आपके स्मार्टफोन को बना देंगे और भी ज्यादा स्मार्ट और कूल

Mi 10T Pro specifications
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। यह स्मार्टफोन MIUI 12 पर काम करता है जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसकी स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलेगा। इसमें बेहतर फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें मुख्य लेंस 108mp का है। इसके अलावा 13 megapixel का अल्ट्रा वॉइंड लेंस और 5 megapixel का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 20mp का कैमरा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
xiaomi_1.png
Mi 10T Price
Mi 10T स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट 6 GB और 8 GB RAM में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपए रखी गई है। वहीं 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें—फ्री मिल रहे हैं Samsung के Galaxy Fold जैसे महंगे स्मार्टफोन, ऐसे उठाएं लाभ

Xiaomi Mi 10T specifications
इस स्मार्टफोन में भी 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी लेंस 64 mp का है। इसके अलावा 13-mp का ultra-wide-angle लेंस और 5mp का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का लेंस दिया है। इसमें भी 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो