scriptमोटोरोला जल्द लॉन्च करेगी बजट रेंज वाले Moto E5 और Moto G6 | Lenovo to launch Motorola Moto E5 and Moto G6 | Patrika News

मोटोरोला जल्द लॉन्च करेगी बजट रेंज वाले Moto E5 और Moto G6

Published: Mar 20, 2018 12:57:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मोटोरोला Moto E5 और Moto G6 को मिड रेंज बजट स्मार्टफोन्स के तौर पर लाया जा रहा है

Moto E5 and Moto G6

मोटोरोला की पेरेंट कंपनी लेनोवो अब मोटो सीरीज को एक्सपैंड करने जा रही है। यह कंपनी इस सीरीज के तहत Moto E5 और Moto G6 को लाया जा रहा है। माना जा रहा है की जल्द ही मार्केट में मोटो के इन नये मॉडल को देखा जा सकेगा। Moto E5 और Moto G6 स्मार्टफोन को आवश्यक सर्टिफिकेशन (प्रमाणीकरण) मिल चुकें है और अब माना जा रहा है की Moto E5 और Moto G6 के अनावरण में अब ज्यादा वक्त नहीं है।


माना जा रहा है की Moto E5 और Moto G6 को मिड रेंज बजट के स्मार्टफोन्स के तौर पर लाया जा रहा है। इस वजह से इन सेगमेंट में इन स्मार्टफोन्स के आने से मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। मोटोरोला के साथ ही कुछ अन्य फोन निर्माता भी इसी रेंज में अपने नये हैंडसेट्स को लॉन्च करने जा रहे हैं।


मोटोरोला के आने वाले दिनों में प्रीमियम मॉडल भी लाने जा रही है। मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि वे इन मॉडल्स को MWC 2018 में दिखाने की योजना बना रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह कंपनी विश्व के दूसरे हिस्सों में दिखाए जाने से पहले दक्षिण पूर्व एशिया में इन मॉडल को पेश कर सकती है।


कहा जा रहा है की मोटोरोला Moto G6 सीरीज के तहत 3 मॉडल पेश किए जा सकते हैं। इनको Moto G6, Moto G6 Plus और Moto Play हो सकते हैं। Moto G6 में फुल HD+ डिस्प्ले और 5.7 इंच स्क्रीन होने की संभावना है। ये फोन मेटल बॉडी से लैस आकर्षक डिजाइन के साथ आ सकता है।


खबर है की इन हैंडसेट्स में 3G ग्लास रियर पैनल और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। इन फोन्स को 4GB रैम/64GB इंटरनल स्टोरेज और 3GB रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज के 2 वेरियंट में आ सकता है। इस फोन 3000mAh की बैटरी दी जा सकती है और ये 12MP और 5MP के डुअल रियर कैमरा से लैस हो सकता है।

 

Moto G6 Plus के फीचर्स
Moto G6 Plus की बात की जाए तो यह 5.93 इंच की डिस्पले स्क्रीन के साथ आ सकता है। इस फोन का कैमरा Moto G6 की तरह ही 3200mAh की बैटरी हो सकती है। मोटो इस फोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर ला सकता है। वहीं, Moto G6 Play 5.7 इंच के स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

 

Moto E5 के फीचर्स
Moto E5 सीरीज में G6 सीरीज की तरह ही 3 मॉडल में आ सकते हैं। इसके अलावा एक प्लस और एक प्ले एडिशन भी लॉन्च की जा सकती है। Moto E5 स्मार्टफोन 5.5 इंच के स्क्रीन से लैस हो सकता है, जबकि Moto E5 Plus में 5.8 इंच के HD+ स्क्रीन होने की संभावना है। वहीं, Moto E5 Play में 5.2 इंच के एचडी स्क्रीन हो सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो