29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xiaomi लेकर आई ब्लैकशार्क गेमिंग स्मार्टफोन, 8GB रैम है खास

Xiaomi ब्लैकशार्क गेमिंग स्मार्टफोन को 6जीबी और 8GB रैम दिए गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Apr 2018, 11:56 AM IST

xiaomi blackshark gaming smartphone

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी मार्केट में अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन लांच लेकर आई है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसमें दी गई ब्लैक शार्क टेक्नॉलॉजी है शाओमी द्वारा फंडेड है। यह नया गेमिंग स्मार्टफोन इस महीने ही 13 अप्रैल को लांच करने जा रही है। इस फोन के बारे में कंपनी ने जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के माध्यम जरिए दी है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला रेजर के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन से होने जा रहा है।


13 अप्रैल को है सेल
इस स्मार्टफोन को चीन में 13 अप्रैल को 3 बजे पेश किया जाएगा। इसके बाद इसकी बिक्री की जाएगी। हाल ही में इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हुई थी। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जा रहा है। इनमें पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज और तीसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला है। इस स्मार्टफोन में इसकी डिस्प्ले 1080 x 2160 पिक्सल्स के रेज्योलेशन वाली है।

क्वालकोम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है खास
इस फोन के बारे में कंपनी पहले ही यह बता चुकी है। यह नया आने वाला स्मार्टफोन क्वालकोम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। हालांकि इस नए गेमिंग स्मार्टफोन की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही सामने अाएगी।

Panasonic ने उतारा IPS डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, इससे है टक्कर

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Panasonic ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Eluga Ray 550 भारत में लॉन्च किया है। कंपनी इसको अपने पहला 'बिग व्यू डिस्प्ले' (18:9 रेश्यो) वाला स्मार्टफोन के तैर पर लाया गया है। Panasonic Eluga Ray 550 की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 5 अप्रैल से शुरू की जा रही है। इस फोन स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा रहा है। अपने सेगमेंट में इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर शाओमी Redmi 5 से हो रही है।