गैजेट्स रिव्यूज

Xioami ने उतारा Mi Body कॉम्पोजिशन स्केल, तुरंत मिलेगी हेल्थ की जानकारी

Xioami Mi Body कॉम्पोजिशन स्केल हेल्थ की जानकारी तुरंत देगी

Mar 16, 2018 / 01:11 pm

Anil Kumar

चीनी कंपनी शाओमी ने भारत में अब स्मार्टफोन्स और ऐक्सेसरीज के अलावा अपने अन्यय प्रोडक्ट्स भी जारी करने शुरू कर दिए हैं। इस कंपनी ने हाल ही में अपनी Xioami MI TV की सीरीज भारत में लॉन्च की है। इसके बाद कंपनी ने भारतीय मार्केट में xiaomi mi body composition scale जारी किया है। इस नए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।

 

Xioami Mi Body कॉम्पोजिशन स्केल MI Fit एप के साथ कनेक्ट होकर काम करता है। इसके लिए कंपनी का दावा है कि यह यूजर्स की बॉडी कॉम्पोजिशन से जुड़े आंकड़े आपको बताता है। इसके बारे में दावा है की इसके द्वारा बताए गए आंकड़े काफी सटीक होते हैं। यह यूजर्स की फिटनेस और ओवरऑल हेल्थ की असली जानकारी दिखाता है।

 

Xioami Mi Body के फीचर्स की बात की जाए तो यह यूजर्स की हेल्थ से जुड़ी जानकारियां देता है। इसमें यूजर्स का वजन, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, मसल मास, वॉटर परसेंटेज, बोन मास, बॉडी स्कोर और बेसल मेटाबोलिज्म जैसी जानकारियां मिलती हैं। इसमें यूजर प्रोफाइल बनाने का भी ऑप्शन दिया गया है जिससे हेल्थ की प्रोग्रेस ट्रैक की जा सकती है।

 

शाओमी की इस नई डिवाइस में ब्लूटूथ 4.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके बारे में कहा जा रहा है की इसको 4 स्टैंडर्ड AAA बैटरी लगा कर 8 महीने तक चलाया जा सकता है। इस फिटनेस आधारित डिवाइस को टेमपर्ड ग्लास से बनाया गया है जिसकी वजह यह काफी मजबूत है। कंपनी ने इसमें एलईडी लाइट सेंसर भी दिया है। इस डिवाइस पर चढ़ने के 3 सेकंड्स में ही इसकी एलईडी जल जाती है। इसमें एक और खास बात यह है कि इसकी एलईडी लाइट खुद से एडजस्ट हो जाती जिससे की अंधेरे या रोशनी में यूजर्स आसानी से देख सकें। इस डिवाइस को बिक्री के लिए Mi की वेबसाइट और Mi Home पर उपलब्ध कराया गया है।

Home / Gadgets / Gadget Reviews / Xioami ने उतारा Mi Body कॉम्पोजिशन स्केल, तुरंत मिलेगी हेल्थ की जानकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.